शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानीवासियों के लिए राहत भरी खबर है। भोपाल में आज रविवार को भी सभी गैस एजेंसियां खुली रहेंगी। नियमित दिनों की तरह नियमानुसार एलपीजी वितरण किया जाएगा। इसे लेकर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने निर्देश जारी किए हैं।

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का साया मंडराने लगा है। मिडिल ईस्ट में जारी तनाव का असर देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल के दाम आसमान छू रहे हैं तो वहीं गैस सिलेंडर की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए भोपाल कलेक्टर ने रविवार को भी गैस एजेंसी खोलने के निर्देश दिए हैं। भोपाल में आज रविवार को सभी गैस एजेंसियां खुली रहेंगे। शहर में हर दिन की तरह रविवार को भी नियमानुसार LPG सिलेंडर का वितरण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: गैस की किल्लत के बीच कालाबाजारी का वीडियो वायरल: शहडोल में प्रशासन के दावों पर उठे सवाल, राज्यसभा सांसद ने कहा- अमेरिका की दादागिरी का नतीजा

नियमित आपूर्ति के निर्देश

इधर, खाद्य विभाग की अपर मुख्य सचिव रश्मि अरुण शमी ने मंत्रालय मे वरिष्ठ अधिकारियों और ऑइल कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने, एजेंसियों के माध्यम से वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव ने ऑइल कंपनी के प्रतिनिधियों को मध्य प्रदेश के सभी जिलों में एलपीजी गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देशित किया हैं।

ये भी पढ़ें: जंजीरों में बंधा सिलेंडर: इंदौर में गैस चोरी के बाद हड़कंप, महिला ने चेन से बांधकर जड़ा ताला

कालाबाजारी-जमाखोरी पर कार्रवाई

आपको बता दें कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रदेश के सभी कलेक्टरों को वितरण व्यवस्था में अनियमितता या विलंब की शिकायत पर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं। गैस कंपनियों के साथ समन्वय बनाकर आपूर्ति श्रृंखला को और मजबूत किया जाए, जिससे एलपीजी गैस की निर्बाध उपलब्धता बनी रहे। वहीं एलपीजी की कालाबाजारी और जमाखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m