चंडीगढ़। शिरोमणि अकाली दल के अनुसार आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाते हुए कहा हैं कि शिअद ने राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) और पंजाब पुलिस के साथ मिलकर ब्लॉक समिति और जिला परिषद चुनावों में बड़े स्तर पर धांधली कर लोकतंत्र की हत्या की है और साथ ही एस.ई.सी. के कामकाज की न्यायिक जांच के साथ-साथ हटाने की मांग भी की हैं।
पार्टी की तरफ से ये भी कहा गया है कि राज्य चुनाव आयोग पंचायती राज संस्था के चुनावों को निष्पक्ष रूप से करवाने में विफल रहा है। शिअद राज्यपाल से संपर्क कर उनसे कार्रवाई की अपील करेगा।
पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. दलजीत सिंह चीमा और अर्शदीप सिंह कलेर ने संयुक्त प्रेसवार्ता में कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार सत्ताधारी पार्टी ने हथियारों का इस्तेमाल करते हुए विपक्षी कार्यकर्त्ताओं पर हमला किया और मतदान केंद्रों पर कब्जा कर बड़े पैमाने पर धांधली की है।

उन्होंने ये भी आरोप लगाए कि तरनतारन के काजीकोट, मजीठा के तलवंडी दसौंधा सिंह, बटाला के नौशहरा माजासिंह, मलोट के किंगरा, मजीठा के मधीर और बावानिया और धर्मकोट में हमारे कई कार्यकर्त्ताओं पर हमला किया गया।
डॉ. चीमा ने आरोप लगाया कि इन हमलों में कई स्थानों पर गोलीबारी की गई और तलवंडी और दसौंधा में मतदान कर्मचारियों पर हमला करने के लिए घोषित अपराधियों का इस्तेमाल भी किया गया।

चीमा ने कहा कि चुनावी प्रक्रिया में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को मतपत्र पहले ही दे दिए गए थे। भले ही हमने फतेहगढ़ साहिब में आप उम्मीदवार अमरिंद्र सिंह मदोफल द्वारा मतदान से 10 घंटे पहले मत पत्र जारी करने का मुद्दा राज्य चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी के सामने उठाया था लेकिन उन्होंने इस पूरे मामले में किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की हैं, जो कई गंभीर सवालों को जन्म देता हैं।
- सियाचिन की जमा देने वाली ठंड हो या फिर… CM योगी टाइम्स सम्मान में हुए भावुक, कहा- सेना का त्याग शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता
- ‘डामर’ नहीं, भ्रष्टाचार बिछाया है: कागजों पर चमचमाती सड़कें दिखाकर फर्जी इनवॉइस का खेल, 18 करोड़ का महाघोटाला उजागर! EOW का बड़ा एक्शन
- मित्तल हॉस्पिटल पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मेहरबान ! : मरीज के परिजन से की थी अवैध वसूली, जांच में दोषी के बाद भी अब तक नहीं हुई कार्रवाई
- CSK vs DC IPL 2026 : चेन्नई ने दिल्ली को 23 रन से हराया, सैमसन ने जड़ा शतक, ओवर्टन ने झटके 4 विकेट
- बेकाबू ट्रक ने बाइक सवार दो भाइयों को रौंदा, एक की मौत, दूसरा घायल
