Bihar News: बिहार में शराबबंदी कानून को लागू हुए 10 साल हो गए है। हालांकि इसके बावजूद राज्य में शराब तस्करी और शराब पीने की खबरें लगातार सामने आती रहती हैं। कई बार सरकारी अधिकारी और कर्मचारी भी शराब का सेवन करने और तस्करी करने के धंधे में शामिल पाए जाते हैं। राजधानी पटना से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल वीडियो को लेकर यह दावा किया जा रहा है कि यह होली के आसपास का है। वायरल वीडियो में कुछ लोग टेबल के पास बैठकर पार्टी करते हुए नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में गिलास दिखाई दे रहे हैं, जिनमें शराब जैसा पेय बताया जा रहा है। टेबल के नीचे शराब की बोतल भी दिख रही है। वहीं टेबल पर सिगरेट के पैकेट और खाने-पीने का सामान रखा हुआ है।
वीडियो में मौजूद लोग आराम से बातचीत करते हुए पार्टी का आनंद लेते दिख रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों में जिला स्वास्थ्य समिति पटना के जिला मूल्यांकन पदाधिकारी भानू शर्मा और डाटा ऑपरेटर मनींद्र कुमार भी शामिल हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यह पार्टी पटना के आरपीएस मोड़ के पास हुई थी।
हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है, लेकिन वायरल हो रहा वीडियो शराबबंदी कानून की पोल खोलता हुआ नजर आ रहा है। एक तरफ सरकार शराबबंदी को लेकर सख्ती की बात करती है, वहीं दूसरी ओर सरकारी विभाग से जुड़े लोगों के नाम सामने आना चर्चा का विषय बन गया है।
नोट: हालांकि लल्लूराम डॉट काम इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- वो जीत का दावा क्या करेंगे? तेजस्वी के दावे पर सम्राट चौधरी का तगड़ा पलटवार, बोले- 2005 से चुनाव हार रहा लालू परिवार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

