Alphageo Order Details: घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के बीच अल्फाजियो (इंडिया) के शेयरों में 20 फीसदी की तेजी आई. कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसे ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉरपोरेशन से कुल 118.63 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं. ऑर्डर मिलने की खबर से शेयर में भारी उछाल आया. बीएसई पर शेयर 20 प्रतिशत बढ़कर 449.90 रुपए पर पहुंच गया.

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक, ऑफशोर सपोर्ट सॉल्यूशन ड्रिलिंग कंपनी अल्फाजियो (इंडिया) को महारत्न पीएसयू ONGC से कुल 118.63 करोड़ रुपए के ऑर्डर मिले हैं.

ये कॉन्ट्रैक्ट छत्तीसगढ़ के सेक्टर 1 में 2डी सिस्मिक डेटा अधिग्रहण के लिए हैं, जिनकी कीमत 38.29 करोड़ रुपए है. कृष्णा-गोदावरी के सेक्टर 3ए की कीमत 80.34 करोड़ रुपये है. कंपनी ने बताया कि छत्तीसगढ़ का ऑर्डर जनवरी 2026 तक और कृष्णा-गोदावरी का ऑर्डर मई 2026 तक पूरा होना है.

ऑफशोर सपोर्ट सॉल्यूशन ड्रिलिंग कंपनी के शेयर के प्रदर्शन पर नजर डालें तो एक हफ्ते में इसमें 20प्रतिशत, 1 महीने में 29 प्रतिशत और इस साल अब तक 57 प्रतिशत की तेजी आई है. पिछले एक साल में शेयर ने 57 प्रतिशत से ज्यादा का रिटर्न दिया है.

Alphageo Order Details. पिछले 2 साल में शेयर का रिटर्न 62 प्रतिशत से ज्यादा रहा है. शेयर का 52 हफ्तों का हाई 522.15 रुपए है, जो इसने 19 जुलाई को बनाया था. 52 हफ्तों का लो 272.85 रुपए है. बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 286.35 करोड़ रुपए है.