Alwar IT raid News: राजस्थान के अलवर में त्रेहान होम डेवलपर्स के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी लगातार जारी है। अलवर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, भिवाड़ी और जयपुर में इनकम टैक्स की टीम द्वारा की जा रही इस कार्रवाई के दौरान बड़े पैमाने पर संपत्ति और नकदी का खुलासा हुआ है।

पहले दिन की जांच में 5.5 करोड़ रुपये नकद, 7 करोड़ रुपये के जेवरात जब्त किए गए हैं। इनकी गिनती अभी भी जारी है और यह आंकड़ा बढ़ने की संभावना है।
110 करोड़ रुपये के प्लॉट का नकदी लेन-देन
इस छापेमारी के दौरान आयकर विभाग को दस्तावेजों में करीब 110 करोड़ रुपये के प्लॉटों से संबंधित नकदी लेन-देन के प्रमाण मिले हैं। इन दस्तावेजों को भी जब्त कर लिया गया है और उनकी जांच जारी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पहले भी करोड़ों रुपये की टैक्स चोरी की शिकायतें मिली थीं, और अब दस्तावेजों के आधार पर मामले का खुलासा हो रहा है।
प्रॉपर्टी और जेवरात का मूल्यांकन
इनकम टैक्स टीम ने नोटों की गिनती के लिए विशेष मशीनें लगाई हैं, और जेवरातों के मूल्यांकन के लिए ज्वेलर्स को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा, प्रॉपर्टी के वैल्यूएशन के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है। छापेमारी में मिले सभी प्लॉट, फ्लैट, मकान और विला के दस्तावेजों को जब्त कर लिया गया है और जांच की प्रक्रिया जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- 214 गरीब परिवारों को अतिक्रमण नोटिस: पट्टा और PM आवास योजना के बाद अब घर तोड़ने की कार्रवाई! अब जाएं तो जाएं कहां?
- काबुल एयर स्ट्राइक में 408 मौतों पर गुस्से में भारत, पाकिस्तान को खरी-खोटी सुनाते हुए बोला- बोला- ‘यह बर्दाश्त से बाहर, कत्लेआम को मिलिट्री ऑपरेशन बताकर…’,
- ACM मंगेश के ठिकाने से पुलिस को मिला बड़े नक्सल कैडर को लिखा पत्र, पूछा- आत्मसमर्पण के लिए क्या आदेश है?
- अब ऐसी गलती नहीं होगी.. चेयर पर कागज फाड़कर फेंकने के मामले में कांग्रेस सांसद के. सुरेश का आश्वासन, आठ सांसदों का निलंबन लिया गया वापस
- बिहार राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग का बवाल, कांग्रेस विधायकों की बगावत ने बढ़ाई हलचल, कार्यकर्ताओं ने लगाए वोट चोर के नारे
