होशियारपुर : होशियारपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के साथ बेअदबी की गई है. इस घटना के बाद से इलाके में आक्रोश है. यहां जानकारी बाहर आने के बाद बड़ी संख्या में आंबेडकर साहब को मानने वालो में नाराजगी जताने एकत्र हो गए. जानकारी अनुसार मंगलवार सुबह होशियारपुर के गांव नूरपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को हथौड़े से तोड़ दिया गया.

बड़ी बात यह है कि इस घटना की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने ली और इस संबंध में एक वीडियो भी जारी किया. प्रतिमा को बुरी तरह से तोड़ा गया है तथा साथ लगे शीशे को भी तोड़ दिया गया.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है.प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखें.
- नालंदा भगदड़ कांड: लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 4 पुजारी गिरफ्तार और थानाध्यक्ष समेत 4 पुलिसकर्मी निलंबित
- पोर्टेबल बैंक अकाउंट… मोबाइल सिम की तरह जब चाहो पोर्ट कराओ, नहीं बदलेगा Bank account number
- दिल्ली CM का आधिकारिक बंगला ढहाया जाएगा, ‘मनहूस’ मानकर रहने से कतराते रहे नेता, बनेगा मल्टी-स्टोरी ऑफिस कॉम्प्लेक्स, PWD को सौंपा जाएगा
- Income Tax New Rules : आज से लागू हो गए इनकम टैक्स के नए नियम, जानिए टैक्सपेयर्स पर कैसे पड़ेगा असर ?
- जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की बड़ी जीत, गांदरबल में एक आतंकी ढेर; एक और के छिपे होने की सूचना
