Ambikapur News Update : जशपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दुलदुला विकासखंड में ग्राम सिरीमकेला में नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए. मुख्यमंत्री ने सिरीमकेला में सामुदायिक भवन बनाने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कल हम सब महाशिवरात्रि का पावन पर्व मनाएंगे. इस अवसर पर आज नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होना मेरे लिए परम सौभाग्य की बात है. यहाँ आकर मुझे आध्यात्मिक अनुभूति हो रही है. इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्री राम लला दर्शन योजना के तहत प्रदेश के 42000 से ज्यादा तीर्थ यात्रियों को अयोध्या धाम के दर्शन करवाने के बाद भी कहीं. सभी श्रद्धालुओं को उन्होंने महाशिवरात्रि पर्व की बधाई भी दीं.

सड़क हादसे में एक की मौत 

जशपुर. जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र के मिर्जापुर में शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई. किशोर अपने दोस्त के साथ शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही तेज रफ्तार ने उसकी जिंदगी की डोर छीन ली. हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और गांव में मातम पसर गया. जानकारी के मुताबिक सुमित बरवा (15) अपने मित्र आयुष भगत के साथ बाइक से शादी कार्यक्रम में शामिल होने निकल था. शनिवार की शाम करीब 6 बजे वे मिर्जापुर के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने लापरवाहीपूर्वक जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि सुमित गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए. किसी ने पुलिस को सूचना दी, तो कुछ लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. सूचना मिलते ही पत्थलगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की गई और मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस टक्कर मारने वाले बाइक चालक की तलाश में जुटी है. प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है.

एसपी-कलेक्टर ने सड़क निर्माण कार्य का किया निरीक्षण 

बलरामपुर. कलेक्टर राजेन्द्र कटारा एवं पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर ने संयुक्त रूप से विकासखंड शंकरगढ़ के ग्राम भरतपुर अंतर्गत प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत निमार्णाधीन गम्हारडीह से सरईडीह कोरवापारा तक सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर कटारा ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का आंकलन किया. उन्होंने संबंधित अधिकारी और ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुरूप ही क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

गांजा तस्करी करते नाबालिग समेत दो पकड़ाये

बलरामपुर. शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भागवतपुर मोड़ के पास दो बाइक सवारों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दोनों के कब्जे से एक बैग बरामद हुआ. बैग से चार किलो 204 ग्राम गांजा जप्त हुआ. दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस की कार्यवाही की गई है. गिरफ्तार आरोपियों में छवि उर्फ मोनू साहू पिता तेजराम साहू उम्र 27 वर्ष ग्राम निवासी ग्राम इंद्रानगर थाना दर्री जिला कोरबा और एक नाबालिग है.