Ambikapur Rape Murder Case : अंबिकापुर। अंबिकापुर में हुए चर्चित दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी वारदात को अंजाम देने के सातवें दिन भी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार जुटी हुई है। इसी बीच सरगुजा रेंज के आईजी दीपक झा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। आरोपी को पकड़वाने में मदद करने या फिर उसका सुराग बताने वाले को यह राशि पुरस्कार के रूप में दी जाएगी।

यह है पूरा मामला
यह सनसनीखेज मामला पिछले 2 अप्रैल गुरुवार को अंबिकापुर कोतवाली क्षेत्र के सद्भावना चौक, रिंग रोड किनारे सामने आया था, जहां टीटीएस फ्रेश फिस के पास एक महिला का रक्तरंजित शव मिला था। उसके शरीर के जगह-जगह चोट के निशान थे। महिला के साथ दुष्कर्म के बाद बेरहमी से हत्या कर दी गई थी।
पुलिस की जांच में पता चला कि महिला लखनपुर इलाके की है। 10 साल पहले पति की मौत के बाद वह घर से निकल गई थी। उसका अंबिकापुर के गंगापुर इलाके में किराए का घर है, जहां उसका 25 साल का एक बेटा रहता है। महिला दो-दो महीने तक घर नहीं जाती थी। जब भी वह गंगापुर वाले घर जाती, तब उसके साथ उसका प्रेमी भी रहता था। प्रेमी खुद को पुष्पा बताता था और अजीबो-गरीब हरकतें भी करता था। दोनों नशे में होते थे। इससे महिला का बेटा भी उससे संबंध नहीं रखता था। प्रेमी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई है। इसी पर हत्या करने का शक है। घटना के बाद से वह लापता है। पुलिस ने शनिवार को प्रेमी का फोटो जारी किया है। तलाश में पुलिस की चार टीमें जुटी हैं, लेकिन अब तक उसका पता नहीं चल पाया है। उधर, पीएम के बाद महिला का अंतिम संस्कार एक समाजसेवी संगठन ने शनिवार को किया।
सीने की 12 पसली टूटी, फेफड़ा व दिल फटा
महिला की जघन्य तरीके से हत्या की गई है। पीएम करने वाले मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग के डॉ. संटू बाग ने बताया कि महिला के सीने की 12 पसलियां टूट गई थीं। पसलियों की हड्डियों के कई टुकड़े हो गए थे। इससे महिला का फेफड़ा व दिल फट गया था। सिर में भी तीन जगह गंभीर चोट है। सिर की तीन हड्डियां टूटी थीं। गले को भी दबाया गया है। जिस तरह की चोटें दिखाई पड़ी हैं, उससे स्पष्ट है कि सीने पर चढ़कर काफी दबाव डाला गया है। दुष्कर्म की आशंका की पुष्टि के लिए विसरा जांच के लिए भेजा गया है।
पुलिस ने की इनाम की घोषणा
रेंज आईजी दीपक झा (भा.पु.से.) ने पुलिस रेगुलेशन के पैरा क्रमांक 80-ए में निहित प्रावधानों के अनुसार घोषणा की है कि उपरोक्त प्रकरण के अज्ञात आरोपी को पकड़वाने में जो कोई व्यक्ति पुलिस की किसी भी प्रकार से मदद करेगा व कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी देगा, जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी हो सके या उसे गिरफ्तार कराया जा सके, ऐसे सूचना देने वाले व्यक्ति को 30,000/- रुपये (तीस हजार रुपये) नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा का निर्णय अंतिम होगा।

उक्त आरोपी का हुलिया
प्रकरण की विवेचना दौरान पता चला कि संदेही अज्ञात आरोपी, जिसका हुलिया- रंग सांवला, ऊंचाई लगभग 5 फीट 4 इंच, बाल घुंघराले लंबे, शरीर पतला हल्का, काली दाढ़ी व मूंछ। उसने हल्का गुलाबी शर्ट एवं नीली जींस पहनी हुई है। साथ ही सिर पर नीले रंग का गमछा बांधा हुआ है एवं पीठ पर एक झोला लटकाया हुआ है।
इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें।
पुलिस अधीक्षक, सरगुजा: 94791-93501
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: 94791-93502
नगर पुलिस अधीक्षक: 94791-93503
एसडीओपी, अंबिकापुर: 94791-93505
पुलिस कंट्रोल रूम: 94791-93599
थाना प्रभारी, कोतवाली: 94791-93508
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

