भारत-अमेरिका ट्रेड डील को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। संजय राउत ने कहा कि इस देश के सभी केंद्रीय मंत्री झूठ बोल रहे हैं। जब पत्रकारों ने ट्रेड डील पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के बयान का जिक्र लिया तो संजय राउत भड़क गए उन्होंने कहा पीयूष गोयल झूठ बोल रहे हैं और इस देश के सभी केंद्रीय मंत्री झूठ बोल रहे हैं।
अमेरिका ने भारत को खरीद लिया- संजय राउत
संजय राउत ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप के साथ जो डील हुई है, उससे हमारा देश अमेरिका के चरणों में लगभग गिर गया है। अमेरिका ने भारत को खरीद लिया है। यह कहते हैं हमारी बहुत बड़ी जीत हुई है, यह कौन सा विजय है? आप पूरे देश में जश्न मनाने की बात कर रहे हैं? कौन सा जश्न मनाने की बात कर रहे हैं। आज आपको 18 फीसदी टैरिफ का सामना करना पड़ा है जो पहले तीन फीसदी था।”
संजय राउत ने कहा कि अमेरिका का जो कृषि उत्पाद है, वह जीरो परसेंट टैरिफ पर भारत के मार्केट में आ रहे हैं, जिसमें धान, फल, गुड़ , दूध डेयरी प्रोडक्ट होगा। संजय राउत ने कहा कि हमारा किसान जो खून पसीना बहा कर माल बनाते हैं, उससे सस्ते दामों में अमेरिका हमारे मार्केट में आ रहा है तो क्या हमारा किसान आत्महत्या करेगा?
ऐप्स्टीन फाइल्स का संजय राउत ने किया जिक्र
संजय राउत ने कहा, “कोई एक रहस्यमय तरीके से हमारी सरकार को अमेरिका से ब्लैकमेल किया जा रहा है। वह क्या है? जैसा कल राहुल गांधी जी ने कहा कि अब ऐप्स्टीन फाइल्स के बाद जो ट्रेड डील रुका हुआ था, उस पर तुरंत हस्ताक्षर हो गए। उस फाइल का भी बहुत सारा माल आना बाकी है। तुरंत साइन कर दिया। ब्रिटिश जब यहां पर आए थे तो ट्रेड करने आए थे और गुलाम बना गए। आज यहां के हमारे सत्ताधारियों ने अपने आप अमेरिका के चरणों में जाकर हमें अपना गुलाम बनाया कि हमारी फाइल मत खोलिए। यह देश के लिए बहुत ही खतरनाक है। मोदी सरकार ने लगभग देश को बेच दिया है।”
पीयूष गोयल ने क्या कहा?
लोकसभा में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा, “यह समझौता लघु एवं मध्यम व्यापारियों, लघु एवं मध्यम उद्यमों, उद्योगपतियों, कुशल श्रमिकों और उद्योगों को नए अवसर प्रदान करेगा। इससे प्रौद्योगिकियों तक पहुंच आसान होगी और भारत के ‘मेक इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’, ‘डिजाइन इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ और ‘इनोवेट इन इंडिया फॉर द वर्ल्ड’ के लक्ष्यों को साकार करने में मदद मिलेगी।”
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


