सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) के प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट की घोषणा के बाद से वो चर्चा में बने हुए हैं. लेकिन इस बीच उनके फैंस के लिए एक अच्छी खबर है. हाल ही में उनके नए गाने का टीजर सामने आया है. ये गाना शॉर्ट फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ (Echoes of Us) में गाया है, जिसमें लूलिआ वंतूर (Iulia Vântur) और दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) प्रमुख भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं.

अरिजीत और यूलिया ने दी आवाज
फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ (Echoes of Us) का संगीत सलमान खान (Salman Khan) के म्यूजिक लेबल के तहत तैयार किया गया है. जो राजन द्वारा निर्देशित इस शॉर्ट फिल्म का पहला गाना ‘तेरे संग’ का टीजर हाल ही में जारी किया गया है. गाने में लूलिआ वंतूर (Iulia Vântur) और दीपक तिजोरी (Deepak Tijori) नजर आ रहे हैं.
Read More – Do Deewane Seher Mein का ट्रेलर रिलीज, काफी नेचुरल लग रही है Siddhant और Mrunal की केमिस्ट्री …
गाना ‘तेरे संग’ को अरिजीत सिंह (Arijit Singh) और लूलिआ वंतूर (Iulia Vântur) ने साथ मिलकर गाया है. यह गाना सलमान खान (Salman Khan) फिल्म्स म्यूजिक के बैनर तले लॉन्च किया गया है. इस गाने में दोनों सिंगर्स का पहला कोलैबरेशन है. इस शॉर्ट फिल्म का निर्माण अभिनेत्री पूजा बत्रा ने एलायंस मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से किया है.
Read More – ISPL सीजन 3 में शामिल हुए Salman Khan, मैदान का राउंड लगाकर फैंस को किया एंटरटेन …
बता दें कि पिछले साल 28 जून 2025 को सलमान खान (Salman Khan) ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म ‘इकोज ऑफ अस’ (Echoes of Us) की टीम को शुभकामनाएं देते हुए फिल्म की रिलीज के लिए बधाई दी थी. साथ ही 47 सेकंड का पहला लुक टीजर भी साझा किया था.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


