अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध से टेंशन हाई पर है और तेल संकट गहराता जा रहा है. इसे लेकर तमाम एक्सपर्ट बड़े-बड़े खतरे सामने होने की आशंका जता रहे हैं. इसी बीच ब्लैकरॉक के सीईओ ने दुनिया को डराने वाली चेतावनी दी है और कहा है कि तेल की कीमतें तेजी से बढ़ीं और 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंची, तो वैश्विक इकोनॉमी पर गंभीर असर पड़ेगा और ग्लोबल मंदी का सामना कर पड़ेगा.
BlackRock सीईओ लैरी फिंक ने बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में ये बड़ी वार्निंग दी है. उन्होंने कहा कि Crude Oil Price तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने पर वैश्विक अर्थव्यवस्था गंभीर परिणाम भुगतेगी. उन्होंने कहा कि अगर ये युद्ध (US-Iran War) रुकता नहीं है, तो फिर कई सालों तक तेल की कीमतें 100 डॉलर से ऊपर या 150 डॉलर के करीब रह सकती हैं और ये बेहद खराब स्थिति होगी.
‘युद्ध न रुका तो परिणाम…’
मिडिल ईस्ट युद्ध से पैदा होने वाले बड़े खतरों के बारे में बात करते हुए लैरी ने कहा कि अगर सीजफायर (US-Iran Ceasefire) हो जाता है, और फिर भी ईरान व्यापार के लिए खतरा बना रहता है, होर्मुज स्ट्रेट पर संकट जारी रहता है, तो मेरा मानना है कि हमें कई वर्षों तक लगभग 150 डॉलर प्रति बैरल तेल की कीमत देखनी पड़ सकती है, जिसका अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ेगा. उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है, तो फिर हमें वैश्विक मंदी का सामना करना पड़ेगा.

