ईरान और अमेरिका इजरायल के बीच जारी तनाव और जंग के चलते भारत में एलपीजी सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई है। लोगों को आशंका है कि अगर गैस सिलेंडर खत्म हो गया तो नए सिलेंडर की व्यवस्था कैसे होगी। इसी बीच दिल्ली से सटे गुरुग्राम में में उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए नई पहल शुरू की गई है। Bharat Gas ने यहां ‘LPG ATM’ की शुरुआत की है। इस सुविधा के तहत उपभोक्ता किसी भी समय अपने खाली सिलेंडर के बदले भरा हुआ सिलेंडर आसानी से ले सकेंगे, जिससे लंबी कतारों और डिलीवरी के इंतजार से छुटकारा मिलेगा।
इस नई सुविधा के तहत ग्राहक को अपना खाली सिलेंडर मशीन में जमा करना होगा, जिसके बदले उन्हें 10 किलोग्राम का भरा हुआ सिलेंडर दिया जाएगा। खास बात यह है कि पूरी प्रक्रिया सिर्फ 2 से 3 मिनट में पूरी हो जाती है। यह सिस्टम पूरी तरह डिजिटल और ऑटोमेटेड है, जिससे पारदर्शिता के साथ-साथ समय की भी बचत होगी। फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है।
कैसे काम करता है LPG ATM?
फ्लावर वैली सेंट्रल प्लाजा के फैसिलिटी डिप्टी मैनेजर Amit Khatana ने बताया कि यह एक एलपीजी वेंडिंग मशीन है, जिसमें एक साथ 10 गैस सिलेंडर रखे जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है. उपभोक्ता को मशीन में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा, इसके बाद उसके मोबाइल पर ओटीपी (OTP) आएगा, ओटीपी डालकर वेरिफिकेशन पूरा करना होगा, इसके बाद मशीन से भरा हुआ सिलेंडर जारी हो जाएगा, वेरिफिकेशन के बाद मशीन के ऊपरी हिस्से में एक विंडो खुलती है, जहां ग्राहक अपना खाली सिलेंडर रखता है, इसके बाद वजन और स्कैनिंग की प्रक्रिया शुरू होती है मशीन में ही पेमेंट का विकल्प दिया गया है, जहां ग्राहक भुगतान करता है पेमेंट पूरा होते ही नीचे की ओर एक विंडो खुलती है, जहां से 10 किलोग्राम का भरा हुआ सिलेंडर बाहर निकलता है इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ 2 से 3 मिनट का समय लगता है, जिससे उपभोक्ताओं को तुरंत गैस सिलेंडर मिल जाता है।
किन्हें मिलेगी सर्विस?
खटाना ने बताया कि यह मशीन पूरी तरह स्मार्ट है। अगर इसमें सिर्फ 3 सिलेंडर बचते हैं, तो सिस्टम खुद-ब-खुद नजदीकी गैस एजेंसी को मैसेज भेज देता है। इसके बाद 10 से 15 मिनट के भीतर मशीन में नए सिलेंडर लोड कर दिए जाते हैं। यह सुविधा फिलहाल सिर्फ भारत गैस के उपभोक्ताओं के लिए उपलब्ध है। इमरजेंसी की स्थिति में ग्राहक यहां से कुछ ही मिनटों में सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं।
ATM से मिलने वाले सिलेंडर लोहे के नहीं
फिलहाल इसे पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू किया गया है। अगर यह सफल रहता है, तो आने वाले समय में कंपनी इस तरह की वेंडिंग मशीनों को अन्य जगहों पर भी लगा सकती है। इस एटीएम से मिलने वाले सिलेंडर पारंपरिक लोहे के नहीं बल्कि फाइबर के हैं। इसी वजह से इनका वजन करीब 10 किलोग्राम होता है, जबकि सामान्य लोहे के सिलेंडर का वजन लगभग 15 किलोग्राम होता है। हल्के होने के कारण इन्हें उठाना और इस्तेमाल करना उपभोक्ताओं के लिए ज्यादा आसान होता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

