कुंदन कुमार, पटना। होली के ठीक एक दिन बाद बिहार का सियासी तापमान हाई है। बीजेपी नेता सह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज 5 मार्च को सीएम आवास पहुंचे और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। गौरतलब है कि सीएम नीतीश आज राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन करेंगे।
अमित शाह के साथ बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी सीएम आवास पहुंचे हुए हैं। अमित शाह नितिन नबीन और सीएम नीतीश के नामांकन में शामिल होंगे। सभी नेता नामांकन के लिए एक साथ विधानसभा के लिए निकले हैं। इस दौरान नितिन नवीन, सम्राट चौधरी, विजय सिंह, मंगल पांडे, अशोक चौधरी और विजय चौधरी भी साथ मौजूद हैं।
तेजस्वी ने जताई सहानुभूति
नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि, चुनाव के समय ही स्क्रिप्ट तैयार हो गई थी की 3 महीने के बाद नीतीश कुमार को हटाना है। भारतीय जनता पार्टी का शुरू से रणनीति रहा है, सहयोगियों को धोखा दो अपना राज करो।
तेजस्वी ने कहा- भारतीय जनता पार्टी नहीं चाहती है कि बिहार में अति पिछड़ा कोई मुख्यमंत्री बने। इसलिए नीतीश कुमार जी को राज्यसभा भेजा गया है। मेरा लगातार नीतीश कुमार जी के साथ दो बार काम करने का अनुभव रहा है, उससे ज्यादा हमने विपक्ष में काम किया है। लेकिन अब उन्होंने राज्यसभा जाने का फैसला लिया है, तो हमारी सहानुभूति है। वो स्वस्थ रहे मैं यही कामना करता हूं।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

