BJP Release Manifesto For Bengal Elections: पश्चिम बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी कर दिया है। गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में बंगाल चुनाव के लिए बीजेपी ने घोषणा पत्र जारी किया। इस घोषणापत्र को पार्टी ने ‘भरोसे का पत्र’ नाम दिया गया है। इसमें महिलाओं से लेकर युवाओं तक, प्रमुख वोटर वर्ग के लिए नकदी के वादे किए गए हैं। घोषणा पत्र पत्र में बंगाल में 6 महीने में UCC लागू करने, महिलाओं और बेरोजगार युवाओं को हर महीने 3 हजार रुपये देने, सरकारी नैकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण और सरकारी कर्मचारियों को 45 दिन में सातवां वेतनमान देने समेत कई वायदे किए गए हैं।

पार्टी का घोषणा पत्र जारी करते हुए बीजेपी नेता अमित शाह ने कहा कि ये संकल्प पत्र बंगाल के हर वर्ग को निराशा से निकलने का मार्ग है। किसान को एक नया मार्ग दिखाएगा. साथ ही ये बेरोजगार युवाओं और भयभीत महिलाओं के लिए नया मार्ग दिखाने वाला संकल्प पत्र है। बंगाल की जनता के लिए काली रात्रि से मुक्ति का भी संकल्प पत्र है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल की जनता के लिए पिछले 15 साल कालरात्रि के बुरे सपने के समान रहे हैं। यह संकल्प पत्र भरोसे का है। यह सोनार बांग्ला के निर्माण का भरोसा है। उन्होंने कहा कि इस भरोसे के आधार पर रचनात्मक रूप से चुनाव में जाना चाहते हैं। अमित शाह ने कहा कि मुझे भरोसा है कि बंगाल की जनता हमें पांच साल के लिए सरकार बनाने का मौका जरूर देगी।

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण

शाह ने कहा कि पुलिस बल समेत राज्य की सभी नौकरियों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देंगे। 75 लाख लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। हर मंडल में महिला थाना और महिला डेस्क बनाई जाएगी। हम ऐसे बंगाल का निर्माण करेंगे ताकि किसी CM को यह बयान न देना पड़े कि महिला को इतनी रात में बाहर निकलने की जरूरत क्या थी।

गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए

गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपए, 6 पोषण किट दी जाएंगी। राज्य संचालित बसों में सभी महिलाओं को मुफ्त यात्रा भाजपा तय करेगी। कलकत्ता मेट्रो का शत प्रतिशत विद्युतीकरण किया जाएगा। एक ही साल में 61 रेलवे प्रोजेक्ट को जमीन देकर हम यह तय करेंगे कि ये रेलें विकास की धुरी बनें।

6 महने के अंदर UCC लागू करेंगे

उन्होंने यह भी कहा कि सत्ता में आने के 6 महीने के अंदर यूसीसी लागू करेंगे। साथ ही हमारी सरकार 3 तीन श्वेत पत्र भ्रष्टाचार के खिलाफ, राजनीतिक हिंसा के खिलाफ और कानून व्यवस्था के मामले में लाएगी।

हम बंगाल के सपने को साकार करेंगे

शाह ने कहा कि गुरुदेव की जन्म जयंती के आसपास ही भय के कोहरे से बाहर आकर भरोसे का शासन स्थापित करेगी।15 साल का बुरा सपना एक तरह से हर प्रकार के संकट का परिचायक रहा। हमारा संकल्पपत्र बंगाल के विकास का रास्ता खोलेगा। जहां मन भययुक्त न हो सिर गर्व से ऊंचा हो गुरुदेव की इस भूमि को हम साकार करेंगे। बंगाल की जनता की नया रास्ता ढूंढेगी। ये भरोसा कानून के राज, रोजगार सोनार बांगला के निर्माण का है। इसके आधार पर हम इस चुनाव में रचनात्मक रूप से जाना चाहते हैं। हमें भरोसा है बंगाल की जनता हमें मौका जरूर देगी। जैसा हमने संकल्पपत्र में बताया है कि हम जनता के भरोसे के आधार पर हम इसे साकार करेंगे।

शाह की घोषणाओं पर एक नजरः-

  • कैंसर की स्क्रीमिंग, हर प्रसूता को डिलीवरी के समय अस्पताल में सुविधाएं मिलेंगी।
  • पहले 6 महीने में कॉमन सिविल कोड UCC लागू करेंगे। सभी नागरिकों के लएि एक ही कानून हो यह सुनिश्चित करेंगे।
  • बंगाल की सीमा गो तस्करी का जरिया बनी है। हम घुसपैठ को रोकेंगे और गो तस्करी पर रोक लगाएंगे।
  • बेरोजगार युवाओं को ₹3 हजार मासिक सहायता दी जाएगी।
  • TMC के भ्रष्टाचार के लिए श्वेत पत्र जारी करेंगे। जिन लोगों ने सरकार की पाई-पाई खाई है, उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
  • कानून और व्यवस्था के लिए जारी श्वेत पत्र में दो हिस्से होंगे। पहले हिस्से में कानून को पाताल तक भेजा गया है वह बताएंगे, दूसरे हिस्से में इसे सुधारेंगे कैसे यह बताएंगे।
  • महिला सुरक्षा के लिए एक अलग स्कवॉड बनाया जाएगा।
  • धान आलू और आम की खेती के लए किसानों को उनकी उपज के लिए उचित मूल्य मिले इसके लिए योजना लाएंगे।
  • ₹3100 रुपए के हिसाब से धान खरीदी करेगी। ताकि सस्ते दाम में न बेचना पड़े।
  • पहले 100 दिन में रोडमैप जारी करेंगे। जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर और योजना के जरिए बंगाल का विकास करेंगे।
  • दार्जिलिंग की चाय के लिए एक कमीशन बनाएंगे जो संभावनाएं तलाशेगा। एक साल में रिपोर्ट आएगी। बाकी के 4 साल में इसके विकास का काम होगा।

यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m