अमृतसर। अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल से एक व्यक्ति ने 5वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह (उम्र 45) निवासी वेरका के रूप में हुई है। उसका कुछ दिन पहले एक्सीडेंट हुआ था और वह आज ऑपरेशन करवाने के लिए अस्पताल में भर्ती हुआ था। बताया जा रहा है कि, बलजिंदर सिंह 2 बच्चों का पिता था और एक फैक्ट्री में काम करता था।
इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस अधिकारी जांच शुरू कर दिए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गुरु नानक देव अस्पताल की ऊपरी मंजिल से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। कई दिन पहले इस व्यक्ति का एक्सीडेंट हुआ था, जिसके कारण उसके हाथ और दिमाग में चोटें आई थीं और वह इलाज के लिए अस्पताल आया था।

हालांकि, डॉक्टरों ने उसे छुट्टी दे दी थी और आज उसका ऑपरेशन होना था। मृतक अपने परिवार के सदस्यों के साथ अस्पताल पहुंचा ही था कि अचानक उसने अस्पताल की 5वीं मंजिल से छलांग लगा दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस अब जांच में जुटी है।
- बाथरूम में स्पाई कैमरा: सफाई कर्मचारी ने लगाया था डिवाइस, मोबाइल में मिले कई वीडियो
- बिहार में एक बार फिर बढ़ने लगा है इस गंभीर बीमारी का खतरा, विभाग ने की विशेष तैयारी, अस्पतालों को मिले खास निर्देश
- राजधानी में दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला: 14 दिन की दोस्ती और फिर बनाया हवस का शिकार, छात्रा से होटल में की दरिंदगी
- हर नागरिक की सुनवाई, हर समस्या का समाधान : जनता दर्शन में सीएम योगी, आर्थिक सहायता की फरियाद लेकर आए लोगों को कहा- आप इस्टीमेट मंगवाइए, खर्च सरकार करेगी
- कांग्रेस ने सुनेत्रा पवार के खिलाफ कैंडिडेट का किया ऐलान, अजित पवार की बारामती सीट नहीं रहेगी निर्विरोध

