अमृतसर. अमृतसर की नगर पंचायत अदलीवाल ने गांव में फैल रही अराजकता को दूर करने के लिए अहम फैसला लिया है। पंचायत ने सर्वसम्मति के साथ प्रस्ताव पारित किया है कि गांव में आपसी शादी करने वालों को बहिष्कार किया जाएगा। पंचायत ने यह फैसला गांव में शादी करने के बाद बढ़ते विवाद और लड़ाई झगड़े को रोकने को लेकर किया गया है। इसके साथ ही भाग कर शादी करने वाले को गांव में रहने की अनुमति भी नहीं होगी
परिवार का किया जाएगा बहिष्कार
पंचायत के फैसले के अनुसार अगर किसी लड़के-लड़की की गांव में आपस में शादी होती है तो उनके परिवार का बहिष्कार किया जाएगा। उनके साथ कोई मेल-मिलाप नहीं रखा जाएगा। न ही उनके सुख और दुख में गांव का कोई भी व्यक्ति भागीदार बनेगा। ऐसे परिवारों को सरकारी और गैर सरकारी कामों में सहायता भी नहीं दी जाएगी।

भागकर शादी करने वालों को गांव से निकलना होगा
पंचायत में यह भी फैसला लिया गया है कि अगर कोई लड़का या लड़की परिवार की सहमति के बिना गांव के ही किसी शख्स से भागकर शादी करते हैं तो उन्हें गांव में रहने की इजाज़त नहीं दी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति नशा बेचते हुए पकड़ा जाता है, तो गांव का कोई व्यक्ति उसके समर्थन में नहीं जाएगा। कोई उसकी जमानत नहीं कराएगा। पंचायत का मानना है कि इस गांव का माहौल सुधरेगा और लोग सीमा में रहेंगे।
- जमीन विवाद में युवक की हत्या: पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वारदात में इस्तेमाल 3 कुल्हाड़ी और लोहे का पाईप किया बरामद
- धर्म स्वातंत्र्य कानून में संशोधन की मांग तेज : मसीह समाज ने राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 को संभाग स्तरीय प्रदर्शन का ऐलान
- दक्षिण के रण में भजनलाल का मैजिक; कोयंबटूर में गरजे राजस्थान के CM, भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा!
- KKR vs PBKS IPL 2026: कोलकाता ने पंजाब के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन समेत मैच से जुड़ी सभी जरूरी अपडेट्स
- अमृतसर के अदलीवाल गांव का सख्त फैसला: भागकर शादी करने वालों और परिवार का होगा बहिष्कार
