अमृतसर। श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना है। हवाई अड्डे के रनवे की मरम्मत और उसे मजबूती प्रदान करने के काम के चलते 1 अप्रैल से उड़ानों के संचालन में बड़ा फेरबदल किया जा रहा है।
रनवे के सुधार कार्यों के कारण प्रतिदिन दोपहर 12:45 बजे से रात 9:45 बजे तक उड़ानों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा। जानकारी के अनुसार, यह व्यवस्था आगामी सितंबर महीने तक जारी रहने की संभावना है।
क्यों हो रही है मरम्मत?
हवाई अड्डा अधिकारियों का कहना है कि रनवे को अत्याधुनिक तकनीक के साथ मजबूत करना समय की मुख्य मांग है। इस मरम्मत का मुख्य उद्देश्य भविष्य में बड़े और भारी जहाजों की आवाजाही को सुगम बनाना। हवाई सफर को पहले से अधिक सुरक्षित बनाना।
इन रूटों और एयरलाइंस पर पड़ेगा असर
9 घंटे के इस दैनिक शटडाउन के कारण घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानें प्रभावित होंगी। इसमें दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों के लिए उड़ानों के समय में बदलाव होगा। दुबई, शारजाह और दोहा जैसे शहरों की उड़ानों पर भी असर पड़ेगा। इंडिगो, एयर इंडिया और स्पाइसजेट जैसी कंपनियां अपनी उड़ानों के शेड्यूल को री-शेड्यूल कर सकती हैं या कुछ मामलों में उन्हें रद्द भी करना पड़ सकता है।

यात्रियों के लिए सलाह
एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुविधा के लिए अधिकांश उड़ानों को सुबह जल्दी या देर रात के समय में शिफ्ट करने की योजना बनाई गई है। घर से निकलने से पहले अपनी एयरलाइन के माध्यम से फ्लाइट का स्टेटस जरूर चेक कर लें। किसी भी परेशानी से बचने के लिए निर्धारित समय से थोड़ा पहले हवाई अड्डे पहुंचें।
- शादीशुदा नेवी कर्मचारी ने गर्लफ्रेंड की हत्या कर तीन टुकड़े किए: सिर जलाया, एक हिस्सा बेड के नीचे, दूसरा फ्रिज में रखा ; थाने जाकर बताया MURDER के पीछे की वजह
- नेतन्याहू ने तोड़ा ट्रंप का दिलः ईरान में ग्राउंड ऑपरेशन करने से किया इनकार, बोले- इजराइली सेना नहीं जाएगी, अकेले रह गए अमेरिकी राष्ट्रपति
- गर्मी में आम से बनाएं स्वादिष्ट क्रीमी डेजर्ट, मैंगो मस्तानी खा कर घर वाले हो जाएंगे खुश …
- रिसेप्शन पार्टी में चोरी : शादी में मेहमान बनकर आया चोर, स्टेज से 4 लाख नगदी और जेवर से भरा थैला लेकर फरार
- CG News : ट्रेन में नकली किन्नर बनकर वसूली कर रही थी महिलाएं, RPF को देखते ही लगीं भगने, 7 गिरफ्तार
