अमृतसर। रेल यात्रियों के लिए खास खबर सामने आई है, जिसके अनुसार अब रेलवे द्वारा कई ट्रेनों के समय में 10 से 30 मिनट तक बदलाव किए गए है। यात्रियों को तकलीफ ना हो इसके लिए ट्रेनों के नाम और समय की जानकारी भी दी गई है।
इन ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव जानकारी के अनुसार दिसम्बर से 13151 कोलकाता टर्मिनल जम्मूतवी एक्सप्रेस व 14631 देहरादून-अमृतसर एक्सप्रेस के समय बदल जाएंगे। इसी तरह से 10 दिसम्बर से 64566 सहारनपुर मुरादाबाद, 12469 कानपुर सेंट्रल जम्मूतवी एक्सप्रेस, 18103 टाटानगर-अमृतसर जलियांवाला बाग एक्सप्रैस 64565 मुरादाबाद-रहारनपुर के समय बदले जा रहे हैं। 13 दिसम्बर से 14628 अमृत भारत एक्सप्रैस (छेहाटा रुड़की) व 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस, 15 दिसंबर से 22423 गोरखपुर अमृतसर सुपरफास्ट के स्टेशनों पर आने जाने के समय में बदलाव किया जाएगा।

रेल अधिकारियों ने कहा कि उक्त ट्रेनों का समय 10 से 30 मिनट आगे-पीछे किया गया है। इसके साथ ही यह भी संभावना है कि बिना पूर्व सूचना के समय में कभी भी परिवर्तन हो सकता है, इसलिए यात्रा से पहले ट्रेनों का समय जांच करके ही यात्रा के लिए जाएं।
- पटना मेट्रो अपडेट: 15 मार्च के बाद भूतनाथ से मलाही पकड़ी के बीच दौड़ेंगी ट्रेनें, CMRS की टीम करेगी फाइनल जांच
- भागीरथपुरा में दूषित पानी से मौत या कुछ और ? दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से भी नहीं खुला मौत का राज, हाईकोर्ट में सरकार के दावों पर उठे सवाल
- Special License Oil Imports : भारत खरीद पाएगा रूस से तेल, नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम, मिला स्पेशल लाइसेंस
- आवारा कुत्तों का आतंक: भोपाल में डॉग लवर्स के खिलाफ सोसाइटी के रहवासियों ने किया प्रदर्शन, खरगोन में बुजुर्ग महिला पर कुत्तों के झुंड ने किया हमला
- SC के निर्देशों का यूपी में पालन: कक्षा 8 की NCERT किताब पढ़ाने पर रोक, बेसिक-माध्यमिक शिक्षा विभाग का सख्त आदेश

