अमृतसर। पंजाब पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने सीमा सुरक्षा बल के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन में सीमा पार संचालित नशा तस्करी मॉड्यूल के 3 मास्टरमाइंड नशा सप्लायरों को 24.5 किलोग्राम हेरोइन और 21 लाख रुपए की ड्रग मनी समेत गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार तस्करों की पहचान जगजीत सिंह उर्फ राणा निवासी गांव नूरवाल, मनप्रीत सिंह उर्फ प्रीत निवासी गांव औलख खुर्द और रोशन सिंह निवासी गांव धूपसड़ी जिला अमृतसर है। पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हेरोइन और ड्रग मनी बरामद करने के अलावा बीएसएफ और पुलिस टीमों ने एक मल्टी-कॉप्टर ड्रोन जब्त किया है, जिसका उपयोग पाकिस्तानी तस्करों द्वारा सीमा पार से खेप पहुंचाने के लिए किया जाता था।

इसके अलावा एक थार समेत 2 कारें जब्त की गई हैं, जिनका इस्तेमाल नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए किया जाता था। प्रारंभिक जांच से पता चला कि गिरफ्तार आरोपियों के पाकिस्तान स्थित हैंडलरों के साथ सीधे कनेक्शन थे। तकनीकी जांच के बाद पुलिस ने सीमा पार नेटवर्क को ध्वस्त करने में सफलता हासिल की है। एएनटीएफ के एसपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई 2 चरणों में की गई है। पहले चरण में मल्टी-कॉप्टर ड्रोन के साथ 12.1 किलो हेरोइन बरामद हुई थी। बाद में ड्रोन के तकनीकी डेटा, अक्षांश-देशांतर (लैटिट्यूड-लॉन्गिट्यूड) और टावर डंप के अध्ययन समेत फॉरेंसिक जांच के बाद प्रीत के घर से 12.4 किलो हेरोइन बरामद की गई। आरोपियों ने महंगी कारें और पॉश एरिया में संपत्तियां खरीदी थीं। तीनों पर थाना एएनटीएफ मोहाली में मामला दर्ज किया गया है।
- शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग: इंदौर में कार गैरेज बना आग का गोला, कई गाड़ियां जलकर खाक
- मंच पर फूट-फूट कर रोए मंत्री संजय निषाद, कहा- हमारी बहन-बेटियों की इज्जत लूटी जा रही, VIDEO वायरल
- डीएम रंधावा सुसाइड केस: कांग्रेस सांसदों ने की सीबीआई जांच की मांग, बेटी बोली- भारत में दो संविधान?
- राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के खिलाड़ियों का दबदबा, पुरुष और महिला वर्ग में जीता रजत पदक
- भोपाल में होगी भव्य ‘सेना दिवस’ परेड: आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी ने CM डॉ मोहन से की मुलाकात, युवाओं को सेना में शामिल करने पर हुई चर्चा

