अमृतसर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस की एक कार्यकर्ता ने टिकट न मिलने के विरोध में अपने कुत्ते को उम्मीदवार के रूप में मैदान में उतारने का फैसला किया। महिला का नाम महक राजपूत है, जो कांग्रेस की पुरानी कार्यकर्ता होने का दावा करती हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया, जिससे नाराज होकर उन्होंने अपने वफादार कुत्ते को चुनाव में खड़ा करने का निर्णय लिया है।
महक का कहना है कि वह अपने वार्ड से कुत्ते को एक स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़वाना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वे पिछले 20 वर्षों से कांग्रेस पार्टी के लिए काम कर रही हैं, लेकिन इस बार पार्टी ने उनकी उम्मीदवारी को नजरअंदाज कर किसी और को मौका दिया। इस फैसले से खफा महक ने अपने पालतू कुत्ते को चुनावी मैदान में उतारने का निश्चय किया है।

महक ने कहा कि यदि उनके कुत्ते का नामांकन स्वीकार नहीं किया गया, तो वे खुद एक स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने कांग्रेस से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि पार्टी का यह कदम उन्हें बिल्कुल स्वीकार नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि यदि प्रशासन नियमों के तहत जानवर को चुनाव लड़ने की अनुमति नहीं देता है, तो वे व्यक्तिगत रूप से मैदान में उतरेंगी और अपने वार्ड से चुनाव लड़ेंगी।
- देशव्यापी बैंक हड़ताल का असर: उज्जैन में तीन दिन कामकाज रहेंगे बंद, टॉवर चौराहे से निकलेगी विरोध रैली
- मथुरा में सनसनी: प्रेमानंद महाराज के परिकर की आश्रम में मिली लाश, प्राइवेट पार्ट कटा देख उड़े होश
- SIR विवाद पर गहलोत बोले- एक मिनट भी पद पर रहने का अधिकार नहीं
- BTS के वीडियो देखकर घर से निकलीं जयपुर की 2 बच्चियां, बैंग सी ह्यूक से मिलने की थी चाहत
- Haryana Top News : हरियाणा के कॉलेजों में दाखिले की डेडलाइन बढ़ी, हिसार में CET पास युवाओं का धरना, 24 मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन, हरियाणा में भ्रष्टाचार की शिकायत के लिए ‘सतर्क हरियाणा’ ऐप लॉन्च समेत पढ़े दिनभर की बड़ी खबरें…


