अमृतसर। अमृतसर में अपराधिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल नजर आया। कमिश्नरेट पुलिस ने शहर भर में विशेष तलाशी अभियान शुरू किया, जिसमें हर प्रमुख स्थान को केंद्र बनाया गया था। इस ऑपरेशन का मुख्य लक्ष्य नशा तस्करों व शरारती तत्वों पर काबू पाना था।
खास बात यह है कि इस अभियान में बड़ी संख्या में पुलिस के लोग जुड़े थे। शहर के चौक-चौराहों के अलावा बाजार और कॉलोनियों में भी दबिश दी गई जहां आपराधिक तत्व होने की संभावना थी। इस दौरान पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर व डी.सी.पी. इन्वैस्टीगेशन रविन्दरपाल संधू ने मोनिटरिंग की। पुलिस कर्मियों की ड्यूटी देखने व नाकों पर चैकिंग करने के लिए वह खुद फील्ड में नजर आए। साथ ही पुलिस कर्मियों द्वारा दी जा रही ड्यूटियों को भी चैक किया जा रहा है।

आपको बता दें कि शहर में कई ऐसे जगह हैं जहां पर नशा तस्करी का कारोबार चल रहा है। इन जगहों पर भी पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की है और वहां के लोगों से पूछताछ की। कई स्थानों में संदिग्ध लोग नजर आए जिनको पड़कर उनसे भी पूछताछ की गई है। पुलिस का एकमात्र लक्ष्य यही है कि शहर में अमन व्यवस्था बनाए रखना और अपराध में होती बढ़ोतरी को रोकना।

- LPG संकट के बीच आत्मनिर्भरता का उदाहरण, गोबर गैस से 125 घरों में दूर हुई सिलेंडर की समस्या
- PSEB 5वीं-8वीं रिजल्ट 2026 जल्द: जानें कब आएगा नतीजा और कैसे करें चेक
- क्यों पवित्र माना जाता है पंचामृत ? क्या होता है इन पांच दिव्य पदार्थों का महत्व …
- भोपाल में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म: परिजनों ने थाने का किया घेराव, आरोपी के खिलाफ बुलडोजर कार्रवाई की मांग
- गर्मी में इन तरीकों से करें छाछ का सेवन, स्वाद के साथ बन जाएगी सेहत …

