न्यूयॉर्क सिटी के मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक आवास के बाहर शनिवार को एक काउंटर-प्रोटेस्टर ने जलता हुआ विस्फोटक डिवाइस फेंका. न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) ने बताया कि यह एक ‘इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस’ (IED) था. यह डिवाइस  एक जार था, जिसमें नट, बोल्ट और पेच भरे हुए थे और इसे काले टेप व फ्यूज से लपेटा गया था. न्यूयॉर्क शहर पुलिस ने रविवार (8 मार्च, 2026) को कहा कि सप्ताहांत में मेयर ज़ोहरान ममदानी के घर के बाहर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान जिस उपकरण में आग लगाई गई और उसे फेंका गया, वह एक विस्फोटक था जिससे गंभीर चोट या मौत हो सकती थी।

न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी के आधिकारिक आवास ‘ग्रेसी मेंशन’ के बाहर शनिवार को एक विस्फोटक डिवाइस फेंका गया था. पुलिस जांच में सामने आया है कि यह कोई साधारण स्मोक बम नहीं, बल्कि एक घातक आईईडी (IED) था.

पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश के मुताबिक, डिवाइस से धुआं निकल रहा था, लेकिन धमाका होने से पहले ही यह खुद-ब-खुद बुझ गया. बम निरोधक दस्ते के प्रारंभिक विश्लेषण के बाद रविवार को पता चला यह कोई शरारत या केवल धुआं छोड़ने वाला बम नहीं था. पुलिस ने इसे एक घातक उपकरण माना है, जो किसी की जान ले सकता था. फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. पुलिस कमिश्नर जेसिका टिश ने सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में कहा कि यह ‘होक्स डिवाइस’ नहीं था.

NYPD बम स्क्वाड की जांच में इस उपकरण की खतरनाक बनावट का खुलासा हुआ है. यह एक जार के अंदर छर्रों के रूप में नट और बोल्ट भरकर तैयार किया गया था, जिससे विस्फोट होने पर यह ज्यादा से ज्यादा नुकसान पहुंचा सके.अगर यह वक्त रहते नहीं बुझता, तो वहां मौजूद लोगों को गंभीर चोटें आ सकती थीं या उनकी मौत भी हो सकती थी.

NYPD के मुताबिक, IED उन दो डिवाइस में से एक था, जो प्रोटेस्ट के दौरान फेंके गए थे, जिन्हें दो विरोधी ग्रुप लीड कर रहे थे. टिश ने कहा कि दूसरे डिवाइस की अभी भी जांच की जा रही है.

टिश ने शनिवार को कहा कि इस बात का तुरंत कोई संकेत नहीं है कि यह घटना ईरान के खिलाफ US के चल रहे मिलिट्री कैंपेन से जुड़ी है, लेकिन अधिकारी अभी भी जांच कर रहे हैं. शनिवार को हुए टकराव में कथित भूमिका के लिए दो लोगों को कस्टडी में लिया गया है, मौके से गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों की पहचान 18 साल के अमीर बलात और इब्राहिम कयूमी के रूप में हुई है. पुलिस ने कहा कि बलात डिवाइस फेंकने के बाद भागा और आखिरकार दूसरा डिवाइस जलाकर सड़क पर गिरा दिया.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m