कुंदन कुमार/ पटना। बिहार की राजनीति में बाहुबली छवि रखने वाले जदयू के पूर्व विधायक अनंत सिंह इन दिनों अपने निर्वाचन क्षेत्र मोकामा और पटना में काफी सक्रिय हैं। जेल से बाहर आने के बाद वे लगातार समर्थकों के बीच जा रहे हैं, लेकिन राजनीति से इतर उनका एक और पहलू लोगों को आकर्षित कर रहा है वह है उनका घोड़ा प्रेम। अनंत सिंह को जानवरों, खासकर घोड़ों से गहरा लगाव है और यह उनके पटना स्थित आवास पर एक बार फिर देखने को मिला।
वायरल वीडियो: चेतक के साथ जुगलबंदी
सोशल मीडिया पर आज अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने पसंदीदा घोड़े चेतक के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में वे न केवल घोड़े के साथ समय बिता रहे हैं, बल्कि उसे दुलारते भी दिख रहे हैं। अनंत सिंह के पास कई नस्ली घोड़े हैं, जिनकी वे खुद देखभाल करते हैं। उनके करीबियों का कहना है कि वे अपने घोड़ों को समय-समय पर खुद ही ट्रेन भी करते हैं और सवारी का लुत्फ उठाते हैं।
विरासत और रसूख की सवारी
पटना आवास पर घोड़ों की मौजूदगी और अनंत सिंह का उनके साथ वीडियो आना मोकामा में उनके रसूख को दर्शाता है। वे अक्सर सोनपुर मेले से महंगे और चुनिंदा घोड़े खरीदते रहे हैं। स्थानीय लोगों के लिए यह कोई नई बात नहीं है, लेकिन चुनावी सरगर्मी के बीच उनका यह सॉफ्ट अंदाज चर्चा का विषय बना हुआ है। समर्थकों का मानना है कि अनंत सिंह का अपने पशुओं के प्रति यह लगाव उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ नेता साबित करता है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

