एक्टर अनिल कपूर (Anil Kapoor) और एक्ट्रेस राधिका मदान (Radhika Madan) की फिल्म ‘सूबेदार’ (Subedaar) के मेकर्स ने हाल ही में फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा के साथ फिल्म का टीजर भी शेयर कर दिया है. 69 साल की उम्र में अनिल को एक्शन अवतार में देखने के लिए फैंस काफी बेसब्र हो गए हैं.

बता दें कि फिल्म ‘सूबेदार’ (Subedaar) 5 मार्च को रिलीज होने वाली है. ‘तुम्हारी सुलु’, ‘जलसा’ और ‘दलदल’ के लिए मशहूर, सुरेश त्रिवेणी (Suresh Triveni) ने फिल्म का निर्देशन किया हैं और इसे विक्रम मल्होत्रा, अनिल कपूर, और सुरेश त्रिवेणी ने साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है. ‘सूबेदार’ की कहानी सुरेश त्रिवेणी और प्रज्वल चंद्रशेखर ने लिखी है. ये फिल्म 5 मार्च को भारत और दुनियाभर के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी.

Read More – The Kerala Story 2 का इमोशनल ट्रैक O Maayi Ri हुआ रिलीज, Shreya Ghoshal ने दी आवाज …

टीजर में इस अंदाज में दिखे अनिल कपूर

सामने आए फिल्म के टीजर की शुरुआत अनिल कपूर (Anil Kapoor) और फैसल मलिक (Faisal Malik) के सीन से हो रही है. टीजर में दिखाया जाता है कि अनिल के आसपास कुछ ऐसा होता है, जिससे उन्हें गुस्सा आता रहता है. लेकिन वो उस पर काबू करते रहते हैं. लेकिन अंत में उनका गुस्सा फूट जाता है और वो एक्शन मोड में नजर आते हैं. टीजर देखकर ऐसा लगता है कि कहानी बुंदेलखंडी पृष्ठभूमि पर आधारित होगी. टीजर में अनिल कपूर (Anil Kapoor) की आवाज में बुंदेलखंडी में डायलॉग भी सुनाई देता है. जिसमें वो कहते हैं कि ‘लाला हमसे न भिड़ियो’, जिसका मतलब है कि ‘बेटा हमसे न टकराना.’

Read More – Do Deewane Seher Mein का ट्रेलर रिलीज, काफी नेचुरल लग रही है Siddhant और Mrunal की केमिस्ट्री …

फिल्म ‘सूबेदार’ (Subedaar) में अनिल कपूर (Anil Kapoor) और राधिका मदान (Radhika Madan) के अलावा सौरभ शुक्ला (Saurabh Shukla) , आदित्य रावल (Aditya Rawal), फैसल मलिक (Faisal Malik) और मोना सिंह (Mona Singh) ने भी अहम किरदार निभाए हैं.

अनिल कपूर का वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें, तो पिछले साल अनिल कपूर (Anil Kapoor) को फिल्म ‘वॉर 2’ में देखा गया था. वहीं, अब वो इस साल ‘अल्फा’, ‘फैमिली बिजनेस’ और ‘किंग’ फिल्म में भी नजर आएंगे. इसके अलावा उनके ‘नायक 2’ बनाने की भी चर्चाएं हैं.