समीर शेख, बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी के अंजड़ नगर परिषद में पेयजल योजना घोटाले को लेकर आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने इस मामले में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम खंडेलवाल सहित कुल 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
यह मामला साल 2016 का है, जब अंजड़ नगर परिषद में घर-घर जल पहुंचाने के लिए एक योजना तैयार की गई थी। इस योजना के तहत 2700 घरों में नल कनेक्शन देने का लक्ष्य रखा गया था। शासन ने इस परियोजना के लिए 12 लाख 20 हजार 8 हजार 500 रुपए (कुल 12,28,500 रुपए) स्वीकृत किए थे। परियोजना का ठेका ई-टेंडरिंग के माध्यम से सोरठिया वेल्जी रत्ना एण्ड कंपनी को दिया गया था। आरोप है कि इस योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं बरती गईं।
EOW ने मामले में तत्कालीन नेतृत्व और अधिकारियों को मुख्य आरोपी बनाया है। इनमें पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओम खंडेलवाल (जो ठेकेदार भी थे), भाजपा की तत्कालीन अध्यक्ष मंजुला राकेश पाटीदार, कांग्रेस की तत्कालीन अध्यक्ष पुष्पा परमार, तत्कालीन सीएमओ सुरेंद्र सिंह पवार, तत्कालीन सीएमओ अमरदास सैनानी, तत्कालीन सीएमओ मायाराम सोलंकी, तत्कालीन इंजीनियर दिनेश पटेल, तत्कालीन लेखापाल हुकुमचंद मालवीय, सोरठिया वेल्जी रत्ना एंड कंपनी के प्रोपराइटर परेश सोरठिया और ठेकेदार मिनेष मकवाना शामिल हैं।
शिकायतकर्ता दीपेश इलू ठाकुर ने आरोप लगाया है कि योजना के तहत सिर्फ पाइपलाइन बिछाई गई थी, लेकिन किसी भी घर में पानी नहीं पहुंचा। नल कनेक्शन और मीटर लगाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य अधूरे रह गए। उन्होंने यह भी कहा कि लगातार शिकायतों के बाद प्रशासन ने अब कार्रवाई की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

