Haryana actress Anjali Raghav Waist Touching Case: लाइव शो के दौरान हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की कमर छूने के मामले में भोजपुरी सिंगर-एक्टर पवन सिंह (Pawan Singh) की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। लाइव शो के दौरान स्टेज पर अंजलि राघव की कमर छूने के मामले को हरियाणा महिला आयोग (Haryana Women Commission) ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने भोजपुरी स्टार और अंजलि राघव को 2 अप्रैल को सुनवाई के लिए बुलाया है।
हरियाणा महिला आयोग की अध्यक्ष रेनू भाटिया ने कहा है कि रियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव की हमारे पास शिकायत आई है। 4 महीने पहले की घटना है। एक्ट्रेस ने बताया कि मुझे लगा मेरे कपड़े पर टैग लगा है, जिसे वे हटाने की कोशिश कर रहे हैं। रेनू भाटिया ने कहा कि ऐसी घटना पर एक्ट्रेस को चांटा मारना चाहिए था।
इस मामले में दोनों कलाकारों को बुलाया जाएगा। इस घटना से उन्हें मिलने वाले रोल मिला या नहीं मिला, यह अलग विषय है। 2 अप्रैल को फरीदाबाद सुनवाई के लिए बुलाया गया है। सुनवाई के दौरान बात की जाएगी। बता दें कि अंजलि राघव ने कहा कि हाल ही में रैपर सिंगर बादशाह के मामले में महिला आयोग के सख्त रवैये के बाद शिकायत करने की हिम्मत जुटाई थी।
अंजलि ने कहा कि उस दिन लखनऊ में पहले मंच पर पवन सिंह ने गलत तरीके से कमर छुई। यह अनुचित व्यवहार था। यही नहीं बाद में बदनाम करने के लिए सुनियोजित तरीके से सोशल मीडिया और मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया। एक्ट्रेस का कहना है कि इसी वजह से उनका दिल्ली रामलीला में सीता का रोल छिन गया। अंजलि ने कहा कि पवन सिंह की पीआर टीम ने मुझे लगातार धमकियां दीं गई। कहा गया कि मेरी सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाएंगे और बदनाम किया जाएगा। मेरे खिलाफ कई फर्जी और आपत्तिजनक पोस्ट किए गए। कुछ क्षेत्रीय मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए मेरे बारे में झूठी कहानियां और अफवाहें भी फैलाई गईं। इन घटनाओं के कारण मुझे मानसिक पीड़ा और सामाजिक अपमान का सामना करना पड़ा। इसका असर मेरे काम पर भी पड़ा। मैं दिल्ली रामलीला में पिछले लंबे समय से माता सीता का किरदार निभाती आ रही थी। मुझसे वो किरदार छीन लिया गया। जो मेरी दिवंगत माता की अंतिम इच्छा से जुड़ा था। कुछ लोगों ने मेरा और परिवार का बहिष्कार किया, जिससे अवसाद की स्थिति में पहुंच गईं।
लखनऊ कार्यक्रम में हुआ था विवाद
कुछ माह पहले मैं अपने एक गाने के प्रमोशन के लिए लखनऊ गई थी। वहां भोजपुरी गायक पवन सिंह ने मंच पर मेरी अनुमति के बिना मुझे छुआ, जिसका वीडियो भी उनकी टीम ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

