पंजाब में फिर से एक हत्या का मामला सामने आया है। पंजाब के होशियारपुर जिले के एक गांव में मोटरसाइकिल पर सवार एक आदमी ने 62 साल की एक महिला को गोली मारकर हत्या कर दी.
पुलिस ने बताया कि महिला, जो पंजाब पुलिस के एक रिटायर्ड सब-इंस्पेक्टर की पत्नी थी. महिला मेहंदवानी गुजरां गांव में पास के एक धार्मिक स्थान भूरी वालेयां दी कुटिया में माथा टेककर घर लौट रही थी. इसी दौरान हमलावार ने उसे कई गोलियां मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई. हालांकि अभी तक हमलावार की पहचान नहीं हो पाई है.
गोली लगते ही महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था. तभी उसने दम तोड़ दिया.
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
पुलिस ने बताया कि सिविल अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई. घटना के बाद हमलावर अपनी बाइक से फरार हो गया. मृतक महिला के पति, शाम लाल, पंजाब पुलिस से असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर के पद से रिटायर हुए थे.DSP दलजीत सिंह खाख ने बताया कि हमलावर का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के लिए इलाके के CCTV कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है.
- Bihar Politics: नीतीश के शपथ लेते ही सियासी हलचल तेज, राजद ने घोषित किया अपना उम्मीदवार
- मां नर्मदा का 11000 लीटर दूध से अभिषेक, सोना-चांदी समेत 41 टन सामग्री की दी आहुति, चर्चा में शिवानंद महाराज का यज्ञ
- सालों बाद मिला न्याय: गैंगरेप के दो आरोपियों को 20 साल की सजा, शादी का झांसा देकर किया था दुष्कर्म
- पत्नी की रिपोर्ट लिखाने आए पति ने थाने में खाया जहर, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम, TI निलंबित
- CG Crime News: टोनही बताकर महिला से मारपीट, मां-बेटे गिरफ्तार

