पंजाब में लगातार कोरोना बढ़ते ही जा रहा है। एक एक कर मरीजों की बढ़ती संख्या अब स्वास्थ्य विभाग की समस्या बढ़ा रही है। ताजा खबर की अगर बात करे तो एक और मरीज की मौत होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि 69 वर्षीय मृतक महिला कुंमकला के समीप जोनेवाल गांव की रहने वाली थी, जिस को हुआ था और उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती थी। वो इस बीमारी से जूझ नहीं पाई और दम तोड़ दी।
जिला एपिडिमोलॉजिस्ट डा. शीतल नारंग ने बताया कि उक्त महिला मरीज को 25 मई को चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया था, जहां से उसे 26 मई को पीजीआई में रेफर कर दिया गया। 4 जून को उसकी पीजीआई में मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार महिला की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। उसे बुखार की शिकायत थी और वह मोटापे से पीडित थी। पंजाब में अब तक कोरोना से दो मरीजों की मौत हो चुकी है। दोनों मरीज लुधियाना के रहने वाले थे। राज्य में आज 7 नए मरीज सामने आए हैं। राज्य में वर्तमान में राज्य में कोरोना 18 एक्टिव मरीज हैं, इनमें से 11 मरीज लुधियाना के रहने वाले हैं, सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
- 50 लाख के मोटर, पंखा और तार की लूट करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
- ये आत्महत्या नहीं, हत्या है! गंगा नदी में मिली युवक की लाश, मोबाइल में मिले मैसेज खोलेंगे मौत का राज
- SRH vs LSG IPL 2026: लखनऊ ने दर्ज की सीजन की पहली जीत, रोमांचक मुकाबले में हैदराबाद को 5 विकेट से हराया, कप्तान पंत ने खेली नाबाद अर्धशतकीय पारी
- पति का दूसरी महिला से था अवैध संबंध, प्रेमिका से बात करने पर भड़का पति, डीजल उड़ेलकर की जिंदा जलाने की कोशिश
- Odisha News : भुवनेश्वर मेट्रो प्रोजेक्ट पर ब्रेक, मंत्री हरिचंदन ने कहा- सालाना 2000 करोड़ का घाटे की संभावना… पूर्व सरकार पर साधा निशाना

