महाराष्ट्र में भोंदू बाबा अशोक खरात के बाद अब पुलिस ने एक और ऐसे ही बाबा की काले करतूतों का भंडाफोड़ किया है जो खुद को ‘तलवार बाबा’ कहलाता हैं. मामला बिलोली तहसील के बडूर गांव का है. खुद को ‘तलवार बाबा’ बताने वाले ज्ञानेश्वर करडे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोप है कि ये बाबा हाथ में नंगी तलवार लेकर लोगों को डराता था और बीमारियों के इलाज के नाम पर उनका आर्थिक व मानसिक शोषण करता था.
नांदेड़ पुलिस ने ‘तलवार बाबा’ के नाम से मशहूर ढोंगी ज्ञानेश्वर करडे को गिरफ्तार किया है. वो तलवार और तंत्र-मंत्र के जरिए लोगों को डराकर बीमारियों के इलाज के नाम पर ठगी कर रहा था.
आरोपी केवल डराता ही नहीं था, बल्कि नींबू और अन्य तांत्रिक टोटकों के जरिए भोले-भाले ग्रामीणों को अपने जाल में फंसाता था. समाधान के बदले वह लोगों से मोटी रकम और कीमती सामान ऐंठता था. स्थानीय लोगों की बढ़ती शिकायतों के बाद सब-डिविजनल पुलिस ऑफिसर श्याम पानेगांवकर और इंस्पेक्टर अतुल भोसले के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने जाल बिछाकर छापेमारी की.
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ज्ञानेश्वर पिछले चार वर्षों से अपना दरबार लगा रहा था. वो दावा करता था कि उसके शरीर में दैवीय शक्तियां आती हैं, जिससे वो कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों, पारिवारिक कलह और बुरी शक्तियों का खात्मा कर सकता है. दरबार के दौरान वह हाथ में तलवार लेकर महिलाओं और बच्चों के बीच खौफ पैदा करता था, ताकि लोग उसके सामने नतमस्तक रहें.
महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति (अनीस) के सदस्य कमलाकर जामदाड़े ने इस पुलिसिया कार्रवाई का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि समाज में डर फैलाकर शोषण करने वाले ऐसे भोंदू बाबाओं के खिलाफ सख्त एक्शन जरूरी है. पुलिस इंस्पेक्टर अतुल भोसले ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार के अंधविश्वास के झांसे में न आएं और ठगी होने पर तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करें.
पुलिस ने महाराष्ट्र जादूटोना विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर बाबा और उसके समर्थकों को हिरासत में लिया है. छापेमारी के दौरान मौके से तंत्र-मंत्र और अंधविश्वास से जुड़ी कई सामग्री जब्त की गई. इस कार्रवाई के दौरान बाबा के समर्थकों ने पुलिस के साथ बहस की और सरकारी काम में बाधा डालने की कोशिश की. पुलिस ने मुख्य आरोपी के साथ-साथ उसके सहयोगी शिवकांत मेलारे और नबाजी वाघेकर के खिलाफ भी महाराष्ट्र जादूटोना विरोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

