अमृतसर. शिरोमणि अकाली दल के पूर्व नेता विरसा वल्टोहा की श्री अकाल तख्त साहिब पर सिंह साहिबानों के सामने हुई पेशी लगातार सवालों के घेरे में है। इस पेशी के बाद जत्थेदार ने अकाली दल को वल्टोहा की सदस्यता खत्म करने का आदेश दिया था। इसके बाद वल्टोहा ने खुद ही अपनी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
इस पूरी कार्रवाई के बाद एक वीडियो सामने आया था, जिससे कई सवाल उठे थे। अब एक और नया वीडियो सामने आया है, जिसमें तत्कालीन जत्थेदार कुछ और बातें कहते हुए नजर आ रहे हैं।
अमित शाह से भी हुई बात
वायरल हो रहे वीडियो में तख्त श्री दमदमा साहिब के तत्कालीन जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह यह कहते हुए नजर आ रहे हैं कि उनकी गृह मंत्री अमित शाह से भी बातचीत हुई थी। उन्होंने कहा, “मेरा (ज्ञानी हरप्रीत सिंह का) नंबर अमित शाह के पीए के पास गया और अमित शाह का नंबर मेरे पास आया।”

कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों से भी थे मधुर संबंध
विरसा सिंह वल्टोहा के सवालों के जवाब में ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा, “मेरा तो कांग्रेसी मुख्यमंत्रियों के साथ भी अच्छा संबंध था।” तत्कालीन जत्थेदार ने यह भी कहा कि अन्य जत्थेदारों से कोई बातचीत नहीं होती थी। वे केवल नेताओं से ही बातचीत करते थे। उनके अनुसार, नेताओं के साथ अच्छे संबंध उनकी व्यक्तिगत क्षमता का हिस्सा हैं। ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने यह भी स्पष्ट किया कि इन नेताओं के साथ उनकी बातचीत रोजाना नहीं होती थी, बल्कि साल या छह महीने में कभी-कभी होती थी।
- नीतीश के इस्तीफे की आहट के बीच जदयू कार्यालय पर पोस्टर वॉर, बेटे निशांत को राजनीति में लाने की उठी मांग
- Bastar News Update : स्वास्थ्य सेवाओं में हाईटेक बदलाव, दो हाईवा की टक्कर में एक की मौत, स्टॉक कम होने से पीडीएस की व्यवस्था बिगड़ी, टेलिंग्स गाड़ियों के खिलाफ सड़कों पर उतरे लोग, जिला अस्पताल के प्रसूति वार्ड का एसी खराब, मजदूरों से भरा पिकअप पलटी, युवक की हत्या से सनसनी
- Masik Kalashtami 2026 : शनि, राहु और केतु के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए आज करें ये उपाय …
- मुरैना की घटना पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान: 13 अप्रैल से होगी ‘सुप्रीम’ सुनवाई, रेत माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलकर की थी वन आरक्षक की हत्या
- बिहार की नई राजनीतिक रणनीति और NDA सरकार के स्वरूप पर चर्चा होगी चर्चा, नीतीश से मिले संजय झा और अन्य दिग्गज
