Rajasthan News: राजस्थान के बारां जिले की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव का माहौल अब पूरी तरह गर्म हो चुका है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब 20 उम्मीदवार मैदान में हैं। रिटर्निंग अधिकारी हवाई सिंह यादव के मुताबिक, कुल 21 नामांकन दाखिल हुए थे, जिनमें से कांग्रेस की वैकल्पिक उम्मीदवार उर्मिला जैन भाया का फॉर्म नियमों के उल्लंघन के कारण खारिज कर दिया गया। अब प्रत्याशी 27 अक्टूबर तक नाम वापस ले सकते हैं।

2.25 लाख मतदाता तय करेंगे नतीजा
अंता सीट पर करीब 2.25 लाख मतदाता अपने वोट से नया विधायक चुनेंगे। मुकाबला इस बार दिलचस्प होने वाला है क्योंकि मैदान में भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय टक्कर बन रही है।
जातिगत समीकरण पर टिकी नज़र
माली समाज के करीब 40 हजार, अनुसूचित जाति के 35 हजार और मीणा समुदाय के लगभग 30 हजार मतदाता इस चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। इनके अलावा धाकड़, ब्राह्मण, बनिया और राजपूत समुदाय के वोट भी नतीजों की दिशा तय करेंगे।
अंता में माली समाज की संख्या अधिक है, लेकिन केवल उनके वोट से जीत संभव नहीं। अगर माली और मीणा समुदाय एकजुट हुए, तो किसी भी दल के लिए यह बड़ा फायदा साबित हो सकता है। भाजपा को आमतौर पर माली और शहरी मतदाताओं का समर्थन मिलता रहा है, जबकि कांग्रेस का झुकाव मीणा और अनुसूचित जाति के वोट बैंक की ओर है।
प्रमोद जैन भाया की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प
पूर्व विधायक प्रमोद जैन भाया की वापसी ने मुकाबले को और रोचक बना दिया है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ने इस सीट को प्रतिष्ठा से जोड़ लिया है।
पढ़ें ये खबरें
- बहादुरगढ़ में भीषण आग: अवैध प्लास्टिक गोदाम बना मौत का कारण, एक युवक जिंदा जला
- अमेरिका ने होर्मुज के नाकेबंदी की दी धमकी तो भड़का चीन, कहा- ‘कोई हमारे मामलों में दखल न दे’
- भिवानी अनाज मंडी पहुंचे अभय चौटाला, बोले- खरीद के नियम नहीं बदले तो किसानों के साथ मिलकर करेंगे बड़ा आंदोलन
- CM नीतीश की आखिरी कैबिनेट बैठक कल, जानें कब और कैसे चुना जाएगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री?
- डीसी अपराजिता ने किया सीवन अनाज मंडी का दौरा, खरीद एवं उठान में तेजी लाने के दिए निर्देश
