अमृतसर। एंटी-नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बॉर्डर रेंज द्वारा सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के तालमेल से गांव डालेके, लोपोके, अमृतसर के निकट से लगभग 12.050 किलोग्राम हैरोइन बरामद की गई है। यह जानकारी पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।
डीजीपी ने कहा कि पहचाने गए संवेदनशील स्थानों की नियमित गश्त के दौरान, डालेके गांव के क्षेत्र के निकट खेतों में ड्रोन की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली। इस सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एसपी गुरप्रीत सिंह की निगरानी में एएनटीएफ की संयुक्त टीमों ने संदिग्ध स्थान की योजनाबद्ध तलाशी ली। उन्होंने बताया कि इस दौरान, गांव डालेके के निकट खेतों से हैरोइन की उक्त खेप बरामद की गई। बरामद नशीले पदार्थ का कुल वजन, जिसमें पैकेजिंग सामग्री भी शामिल हैं, 12.050 किलोग्राम पाया गया।

अधिक विवरण सांझा करते हुए एसपी एएनटीएफ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि तकनीकी सबूतों और खुफिया मानवीय जानकारी के आधार पर इस मामले के आगे-पीछे के संबंधों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। उन्होंने बताया कि संदिग्ध व्यक्तियों, जिनके द्वारा संभावित रूप से यह खेप प्राप्त की जानी थी, की पहचान कर ली गई है और उन्हें पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
- Rajasthan News: सावधान! आपकी डिग्री कहीं रद्दी तो नहीं? भिवाड़ी के राजीव गांधी इंस्टीट्यूट को UGC ने बताया फर्जी, लाखों छात्रों का भविष्य दांव पर!
- सड़क हादसे में नाबालिग किशोरी की मौतः स्टेयरिंग फेल होने से अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक घायल
- Varun Dhawan और Natasha Dalal की बेटी को है DDH, जानिए क्या है उन्हें दिक्कत …
- जल जीवन मिशन योजना को पलीता लगा रहे अधिकारी, डेढ़ साल से भुगतान रोने जाने से आक्रोशित ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन…
- HJU Convocation Controversy: HJU दीक्षांत समारोह में बवाल; छात्रा ने डिप्टी सीएम के सामने कहा- बेइज्जती कर इज्जत देने के लिए शुक्रिया, अब प्रबंधन ने दी सफाई
