कनाडा के विंडसर में मंगलवार रात को नैंसी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। 45 साल की पंजाबी मूल की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर नैंसी खालिस्तानियों के खिलाफ बोलने के लिए जानी जाती थीं। पुलिस ने बताया कि 4 मार्च को रात करीब 9.30 बजे से उनको नैंसी पर हमले की खबर मिली। पुलिस अधिकारी ग्रेवाल को लेकर हॉस्पिटल पहुंचे, जहां चोटों की वजह से उनकी मौत हो गई। पुलिस को खालिस्तानी कट्टरपंथियों पर इस हत्या का शक है। हालांकि अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। पुलिस ने कहा है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। नैंसी ग्रेवाल भारत के लुधियाना में पैदा हुई थीं।
कनाडा पुलिस ने बताया कि नैंसी ग्रेवाल पंजाब से जुड़े सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी खुलकर अपनी बात रखती थीं।अधिकारियों को शक है कि हत्या के पीछे सिख कट्टरपंथियों का हाथ हो सकता है।
फोरेंसिक टीमों ने फुटपाथ, सीढ़ियों और पास के रास्तों पर से जरूरी सबूतों बटोरे हैं ताकि हमलावर तक पहुंचा जा सके। पुलिस ने बताया कि घटना के बाद जांच टीम ने दो घरों, एक खाली पार्किंग लॉट और हर्ब ग्रे पार्कवे के पास पैदल चलने वाले रास्तों के पास के इलाके को घेरकर अपनी जांच शुरू की है।
लासेल पुलिस चीफ माइकल पीयर्स ने बुधवार शाम बयान जारी करते हुए नैंसी की पहचान की पुष्टि करते हुए उनकी मौत पर दुख जताया। उन्होंने कहा, ‘लासेल पुलिस सर्विस मिस ग्रेवाल के परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी सहानुभूति रखती है। हम बताना चाहते हैं कि इन्वेस्टिगेटर इसे एक अलग घटना के तौर पर देख रहे हैं।’
पुलिस ने हमलावर के बारे में कोई जानकारी होने पर इसे साझा करने के लिए कहा है। पुलिस ने डिटेक्टिव सार्जेंट जेमी नेस्टर से 519-969-5210 एक्सटेंशन 2531 पर संपर्क करने को कहा है।
नैंसी ने एक सिंगर और कमेंटेटर के तौर पर ऑनलाइन दुनिया में मौजूदगी बनाई थी। उनके यूट्यूब चैनल नैन्सी ग्रेवाल कनाडा पर 8,800 सब्सक्राइबर हैं। उनके 11,000 से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम अकाउंट हैं। उनकी पढ़ाई लिखा भी पंजाब से ही हुई और इसके बाद वह कनाडा चली गई। ओंटारियो के विंडसर/लासेल इलाके में जाने से पहले नैन्सी ग्रेवाल कैलगरी, अल्बर्टा में रहती थीं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

