देवजीत देवनाथ, पखांजूर। पखांजूर के पी.व्ही. 25 में अटल स्मृति के पास शराब सेवन और हुल्लड़बाजी का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामले को लेकर स्थानीय महिला समिति ने कड़ा विरोध जताया है और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।


जानकारी के अनुसार पी.व्ही. 25 अटल चौक स्थित अटल स्मृति स्थल के पास कुछ लोगों द्वारा सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। घटना का वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में नाराजगी का माहौल बन गया है।

शारदा महिला समिति पी.व्ही. 25 रामकृष्णपुर ने आरोप लगाया है कि इस घटना से स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अटल स्मृति का अपमान हुआ है। महिला समिति ने पखांजूर थाना प्रभारी को लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


