Mamata Banerjee on Budget 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने बजट को “दिशाहीन और दूरदर्शिता से खाली” बताते हुए आरोप लगाया कि इसमें आम आदमी, शिक्षा और रोजगार के लिए कुछ भी ठोस प्रावधान नहीं किए गए हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि यह बजट लोकतांत्रिक संघीय ढांचे की भावना के खिलाफ है और जानबूझकर पश्चिम बंगाल को नजरअंदाज किया गया है।
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनावों में संभावित हार से घबराई हुई है। उन्होंने कहा कि बंगाल के लिए वित्तीय आवंटन में भेदभाव किया गया है। उनके मुताबिक राज्य लंबे समय से केंद्रीय मदद की मांग कर रहा है। बजट में बंगाल की बुनियादी जरूरतों स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास और रोजगार पर कोई ठोस घोषणा नहीं की गई।
कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया
उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट 2026-27 में बंगाल के लिए कुछ भी नहीं था। उन्होंने रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के भाषण के तुरंत बाद दिल्ली जाने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर पत्रकारों के सवालों का जवाब दिया। तृणमूल कांग्रेस चीफ ने बजट को ‘महिला विरोधी, किसान विरोधी, शिक्षा विरोधी’ बताया, साथ ही इसे ‘दिशाहीन’ और ‘विजनलेस’ भी कहा, जिसमें कहा कि इसमें ‘आम आदमी के लिए कुछ नहीं है। बता दें कि पश्चिम बंगाल में सरकार को जल्द होने वाले विधानसभा चुनावों में केंद्र की सत्ताधारी BJP से चुनौती मिल रही है। ऐसे में उन्होंने भाजपा पर भी हमला बोला और कहा कि वह चुनावों में हार रहे हैं।
ममता ने कहा, ‘यह बजट एंटी वुमन, एंटी एससी, एंटी एसटी, विजन लेस हैं। एजुकेशन, फर्टिलाइजर सब्सिडी पर कुछ नहीं। इकॉनमी डिरेल हो चुकी हैं। सेंसेक्स गिर चुका है।’ उन्होंने कहा कि बंगाल के लिए कुछ नहीं दिया गया, फ्रेट कॉरिडोर जिसका जिक्र किया गया है, वह मैंने ही सैंक्शन किया था। तीन कॉरिडोर के बारे में जो कहा है वह झूठ है।
‘यह एक humpty dumpty बजट…’
उन्होंने कहा, ‘बंगाल अब स्टील हब, IT हब है। बस एक GST टैक्स है जिसके नाम पर हमारा पैसा ले जा रहे हैं। हमको जो 2 लाख करोड़ पैसे मिलने चाहिए थे, वह नहीं मिले। वह लोग देश के इकोनॉमिक स्ट्रक्चर खत्म करना चाहते हैं। फेडरल संरचना को खत्म करना चाहते हैं। आदिवासी के लिए कुछ नहीं दिया गया बजट में। सामाजिक सुरक्षा के बारे में कुछ नहीं बोला।’ ‘यह एक humpty dumpty बजट हैं। वह जानते हैं बंगाल में हार रहे हैं, इसलिए SIR कर रहे हैं। हमसे राजनैतिक तरीके से लड़ें, दम हो तो हमसे लड़कर दिखाएं। इंडिया अलायन्स जीतेगा केरल, तमिलनाडु और बंगाल में असम में ये हारेंगे। कल मैं चुनाव अधिकारी ज्ञानेश कुमार से मिलूंगी। मैं दिल्ली में अपने सांसदों से मिलूंगी।’
शशि थरूर क्या बोले?
दिल्ली में राष्ट्रीय विपक्ष के खेमे से, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि उनके राज्य केरल, जहां भी चुनाव होने वाले हैं, उसे कुछ नहीं मिला। थरूर ने कहा, ‘हम अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान का इंतजार कर रहे थे। हम इसे केरल में चाहते थे… लेकिन हमने केरल का नाम नहीं सुना।’ उन्होंने आगे कहा, ‘हमने मछुआरों और नारियल के नाम सुने – जो केरल हो सकता है – लेकिन जब उन्होंने जहाज की मरम्मत की बात की, तो उन्होंने वाराणसी और पटना का नाम लिया, केरल का नहीं। यह थोड़ा हैरान करने वाला है।’
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


