न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक बेहद गंभीर और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां भारी लापरवाही उजागर हुई है। दरअसल, एक अनाधिकृत व्यक्ति खुद को हड्डी रोग विशेषज्ञ बताकर मरीजों का इलाज करता रहा। हैरानी की बात यह है कि इस तथाकथित डॉक्टर ने अस्पताल की पर्ची पर बाकायदा कई दिनों तक मरीजों का इलाज किया, लेकिन इस पूरे मामले की जानकारी न तो सिविल सर्जन को थी और न ही मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी को…
यह मामला अनूपपुर जिला अस्पताल का है, जहां एक अनाधिकृत व्यक्ति खुलेआम खुद को हड्डी रोग विशेषज्ञ बताकर मरीजों का इलाज कर रहा था। लेकिन उस डॉक्टर की डिग्री और नियुक्ति को लेकर किसी भी अधिकारी के पास कोई जानकारी मौजूद नहीं थी। जब इस पूरे मामले को लेकर जागरूक नागरिकों ने संबंधित डॉक्टर से पूछताछ की, तो वह मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें: नवग्रह शक्तिपीठ कलश यात्रा में मची भगदड़: एक महिला की मौत, 5 घायल; पूर्व गृह मंत्री के आयोजन में लापरवाही का आरोप
CMHO ने कही ये बात
यह घटना जिला चिकित्सा प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है। वहीं इस मामले के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। अनूपपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने पूरे मामले की जांच कर कड़ी कार्रवाई की बात कही है। साथ ही जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन को नोटिस जारी कर जवाब मांगने की बात भी कही है।
ये भी पढ़ें: सरकारी दफ्तर में परोसी जा रही एक्सपायरी डेट वाली पानी बोतल, इंदौर में अब भी नहीं जागा सिस्टम ? स्वास्थ्य से हो रहा खुला खिलवाड़

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


