ईरान ने इजरायल और अमेरिका को बड़ी धमकी दी है। ईरानी पार्लियामेंट के स्पीकर ने चेतावनी दी है कि अगर ईरान के किसी द्वीप पर हमला हुआ तो पूरे फारस की खाड़ी में खून की नदियां बहा दी जाएंगी। ईरान ने अमेरिका और इजरायल को उसके किसी भी द्वीप पर कब्जा करने को लेकर चेताया है. यह बयान ईरान के शक्तिशाली लोगों में शामिल और संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने दिया है. ईरान ने गुरुवार को धमकी भरे लहजे में अमेरिका और इजरायल को चेताया है. ईरान ने चेतावनी देते हुए कहा है कि खाड़ी में ईरान के किसी भी द्वीप पर अमेरिका और इजरायल ने हमला किया तो वो अपना सब्र खो देगा.
ईरान की संसद के स्पीकर मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने बयान जारी करते हुए धमकी दी है कि अगर ऐसी किसी भी तरह की हिम्मत की गई तो ईरान फारस की खाड़ी को हमला करने वालों के खून से लाल कर देगा.
गलीबाफ इस समय ईरान के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक हैं. उनकी धमकी मिडिल ईस्ट में छिड़ी जंग के हालात को और बिगाड़ सकती है. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इजरायल और अमेरिका को धमकी दी है. उन्होंने कहा है कि वतन या मौत! ईरान के द्वीपों पर किसी भी तरह का हमला हुआ, तो सब्र टूट जाएगा. हम सब्र छोड़ देंगे और फारस की खाड़ी को हमलावरों के खून से रंग देंगे.
इस ट्वीट में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को भी चेताया है. उन्होंने कहा है कि अमेरिकी सैनिकों का खून डोनाल्ड ट्रंप की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी.
ईरान ने भी अमेरिका और इजरायल के सहयोगियों पर हमला तेज कर दिया है। ईरान बहरीन, UAE, सऊदी अरब, इराक के बंदरगाहों पर हमला तेज कर दिया है। ईरानी हमले की वजह से तेल की कीमतें $100 प्रति बैरल से ऊपर पहुंच गई हैं। ट्रंप प्रशासन ने ईरान से “बिना शर्त आत्मसमर्पण” की मांग की है, और कुछ रिपोर्ट्स में अमेरिकी ग्राउंड ट्रूप्स की संभावना पर चर्चा हो रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

