मार्च का महीना धार्मिक दृष्टि से बेहद विशेष माना जाता है. इसकी शुरुआत होली के उल्लास और उमंग के साथ होने जा रही है. इसी के साथ चैत्र महीने का आरंभ और हिंदू नववर्ष की दस्तक भी होगी. इसी माह राम नवमी का पावन पर्व है, जिसे भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया जाएगा. इसके अलावा प्रदोष व्रत, एकादशी, अमावस्या, संक्रांति और अन्य व्रत-त्योहार इस पूरे महीने को आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाने वाले हैं. कुल मिलाकर मार्च आस्था, उत्सव और साधना का संगम लेकर आ रहा है.

मार्च के व्रत और त्योहार

1 मार्च, रविवार – प्रदोष व्रत
2 मार्च, सोमवार – फाल्गुन चौमासी चौदस
3 मार्च, मंगलवार – होलिका दहन (छोटा होली), वसंत पूर्णिमा व्रत, चंद्र ग्रहण, फाल्गुन पूर्णिमा
4 मार्च, बुधवार – होली, चैत्र महीने का आरंभ, हिंदू नववर्ष आरंभ
5 मार्च, गुरुवार – भाई दूज
6 मार्च, शुक्रवार – भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी
8 मार्च, रविवार – रंग पंचमी
10 मार्च, मंगलवार – शीतला सप्तमी
11 मार्च, बुधवार – शीतला अष्टमी, बसोड़ा, कालाष्टमी, कृष्ण जन्माष्टमी (मासिक)
15 मार्च, रविवार – कृष्ण नृसिंह द्वादशी, पापमोचिनी एकादशी, मीन संक्रांति
16 मार्च, सोमवार – प्रदोष व्रत
17 मार्च, मंगलवार – मासिक शिवरात्रि
18 मार्च, बुधवार – दर्श अमावस्या
19 मार्च, गुरुवार – युगादी, गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि आरंभ
20 मार्च, शुक्रवार – झूलेलाल जयंती, चंद्र दर्शन, ईद
21 मार्च, Saturday – मत्स्य जयंती, गौरी पूजा, गणगौर
22 मार्च, रविवार – वासुदेव चतुर्थी
23 मार्च, सोमवार – लक्ष्मी पंचमी, मासिक कार्तिगाई
24 मार्च, मंगलवार – संकन्द षष्ठी, रोहिणी व्रत, यमुना छठ
26 मार्च, गुरुवार – राम नवमी, महातारा जयंती, अशोक अष्टमी व्रत, मासिक दुर्गाष्टमी
27 मार्च, शुक्रवार – राम नवमी (इस्कॉन), स्वामीनारायण जयंती
29 मार्च, रविवार – कामदा एकादशी, वामन द्वादशी
30 मार्च, सोमवार – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
31 मार्च, मंगलवार – महावीर जयंती