10 April History : इतिहास में 10 अप्रैल की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जानी जाती है। इस दिन देश और दुनिया में कई ऐतिहासिक फैसले, जन्म और घटनाएं दर्ज हुईं। आइए जानते हैं 10 अप्रैल की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं।

इतिहास में 10 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं

1825 – हवाई में पहला होटल खोला गया।
1868 – इथियोपिया में ब्रिटिश और भारतीय सेना ने टेवॉड्रोज़ द्वितीय की सेना को हराया। इस युद्ध में 700 इथियोपियन मारे गए, जबकि सिर्फ़ दो ब्रिटिश-भारतीय सैनिक शहीद हुए।
1875 – स्वामी दयानंद सरस्वती ने मुंबई में आर्य समाज की स्थापना की।
1889 – रामचंद्र चटर्जी गर्म गुब्बारे में उड़ान भरने वाले पहले भारतीय बने।
1917 – महात्मा गांधी ने बिहार में ‘चंपारण सत्याग्रह’ की शुरुआत की।
1988 – जापान का महान सेटो ब्रिज यातायात के लिए खोला गया।
1998 – उत्तरी आयरलैंड में कैथोलिक और प्रोटेस्टेंटों के बीच ऐतिहासिक समझौता हुआ।
2003 – इराक पर अमेरिका का कब्ज़ा हुआ।
2005 – महिला क्रिकेट विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 98 रन से हराया।
2007 – अमेरिका के चार्ल्स सिमोनी अंतरिक्ष पर्यटन के लिए रवाना हुए।
2008 – सुप्रीम कोर्ट ने OBC को 27% आरक्षण को संवैधानिक करार दिया।

10 अप्रैल को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

1824 – भारतीय स्वतंत्रता सेनानी राम सिंह पठानिया
1894 – उद्योगपति और स्वतंत्रता सेनानी घनश्यामदास बिड़ला
1909 – भारतीय वैज्ञानिक नौतम भट्ट
1928 – परमवीर चक्र सम्मानित मेजर धनसिंह थापा

10 अप्रैल को हुए निधन

1995 – भारत के एक स्वाधीनता सेनानी और छ्ठे प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई का निधन
2020 – मशहूर शास्त्रीय संगीतज्ञ और ग़ज़ल गायिका शांति हीरानंद
2021 – हिंदी और पंजाबी फिल्मों के जाने-पहचाने अभिनेता सतीश कौल
2022 – दिग्गज भारतीय अभिनेता और पुरस्कार विजेता लेखक शिव कुमार सुब्रमण्यम