1st April History : अप्रैल महीने की शुरुआत हंसी-ठिठोली के साथ होती है, लेकिन आज ही के दिन कई ऐसी घटनाएं भी घटी हैं, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज हो चुकी हैं. एक अप्रैल को ही भारतीय रिजर्व बैंक की स्थापना हुई थी. इसके अलावा इसी दिन एप्पल कंपनी की भी स्थापना की गई थी. चलिए जानते हैं आज के दिन की प्रमुख घटनाएं.

जानिए एक अप्रैल को हुई प्रमुख घटनाएं –
2010: भारत ने जनगणना शुरू की। यह एक साल चली। इस दौरान आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई।
1793: जापान में ‘उनसेन’ नाम का ज्वालामुखी फटने की वजह से करीब 53 हजार लोगों की मौत हो गई।
1582 : फ्रांस में मूर्ख दिवस मनाने की शुरुआत की गई थी।
2004 : गूगल ने जीमेल की घोषणा की थी.
1976: दूरदर्शन को आकाशवाणी से अलग कर दूरदर्शन कॉर्पोरेशन की स्थापना हुई।
1969: भारत का पहला न्यूक्लियर एनर्जी स्टेशन महाराष्ट्र के तारापुर क्षेत्र में शुरू हुआ।
1936: ओडिशा को बिहार से अलग करके नया राज्य बनाया गया।
1935: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने काम करना शुरू किया। इसके लिए अंग्रेजों ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया एक्ट 1934 कानून बनाया था।
1933: पाकिस्तान के कराची में भारतीय वायु सेना की स्थापना की गई।
1930: देश में विवाह के लिए लड़कियों की न्यूनतम उम्र चौदह और लड़कों की अठारह वर्ष की गई।
1924: एडोल्फ हिटलर को बीयर हॉल क्रान्ति में भाग लेने के लिए 5 साल कैद की सजा सुनाई गई, लेकिन वह केवल 9 महीने तक जेल में रहे।
1912: दिल्ली को भारत की राजधानी और एक प्रांत घोषित किया गया।
1891: फ्रांस की राजधानी पेरिस और ब्रिटेन की राजधानी लंदन के बीच टेलीफोन संपर्क शुरू हुआ।
1839: कोलकाता मेडिकल कॉलेज और अस्पताल शुरू हुआ था।
1918 : ब्रिटेन में रॉयल फ्लाइंग कोर और रॉयल नेवल एयर सर्विस को मिलाकर रॉयल एयर फोर्स (RAF) बनाई गई, जो दुनिया की पहली स्वतंत्र वायु सेना बनी।

