09 April History : इतिहास में 9 अप्रैल की तारीख कई महत्वपूर्ण घटनाओं के लिए जानी जाती है। इस दिन देश और दुनिया में कई ऐतिहासिक फैसले, जन्म और घटनाएं दर्ज हुईं। आइए जानते हैं 9 अप्रैल की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं।
इतिहास में 9 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाएं (09 April History)
1669 – मुगल बादशाह औरंगजेब ने हिंदू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
1860 – पहली बार मनुष्य की आवाज का रिकॉर्ड (अंकन) किया गया।
1965 – कच्छ के रण में भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध शुरू हुआ।
1988 – ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।
1989 – एशिया की पहली संपूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गई।
1998 – सऊदी अरब के मीना में भगदड़ में 150 से अधिक लोगों की मौत हुई।
1999 – नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या।
2001 – American Airlines ने Trans World Airlines का अधिग्रहण किया और दुनिया की सबसे बड़ी एयरलाइन बनी।
2002 – बहरीन में महिलाओं को नगर निगम चुनाव में भाग लेने की अनुमति मिली।
2003 – स्टीव वॉ 157 टेस्ट मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2003 – इराक को सद्दाम हुसैन की तानाशाही से मुक्ति मिली।
2005 – ब्रिटेन के युवराज प्रिंस चार्ल्स का विवाह कैमिला से हुआ।
2006 – यूरेनस ग्रह के चारों ओर वलय (रिंग) होने की पुष्टि हुई।
2008 – नेपाल में संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।
2011 – अन्ना हजारे ने लोकपाल कानून की मांग मानने के बाद 95 घंटे का अनशन समाप्त किया।
9 अप्रैल को जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति
1893 – राहुल सांकृत्यायन – हिंदी के प्रसिद्ध साहित्यकार
1916 – एस. ओबुल रेड्डी – आंध्र प्रदेश के पूर्व राज्यपाल
1919 – अवधानम सीता रमन – लेखक और पत्रकार
1929 – शरण रानी – प्रसिद्ध सरोद वादिका
1948 – जया बच्चन – अभिनेत्री
1954 – जयराम रमेश – राजनीतिज्ञ
1964 – तीरथ सिंह रावत – राजनीतिज्ञ
9 अप्रैल को हुए निधन
1981 – दुर्गाबाई देशमुख
1984 – भाऊराव खोब्रागड़े – रिपब्लिकन पार्टी के नेता
2009 – शक्ति सामंत – फिल्म निर्देशक
महत्वपूर्ण अवसर
पराक्रम दिवस – केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा मनाया जाता है।
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

