Babar Azam Injury Update: पाकिस्तान टीम के चयनकर्ता आकिब जावेद से जब पूछा गया कि टी20 विश्व कप 2026 में बाबर आजम को एक ऐसे नंबर पर खेलने को मजबूर किया गया, जो उन्हें रास नहीं आता? इस सवाल पर उन्होंने पल्ला झाड़ लिया और पूरा दोष कप्तान और कोच पर मढ़ दिया.
Babar Azam Injury Update: टी20 विश्व कप 2026 में पाकिस्तान टीम का सुपर 8 में सफर खत्म हो गया था. बाबर आजम फ्लॉप रहे. उनकी बैटिंग पोजीशन को लेकर बवाल मचा रहा. खराब फॉर्म के चलते उन्हें श्रीलंका के खिलाफ सुपर 8 के मैच से बाहर कर दिया गया था. कुछ मौकों पर तो उनकी बैटिंग ही नहीं आई. इसे लेकर खूब बवाल मचा था. इसके बाद जब पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश में वनडे सीरीज खेलने गई, तो टीम में बाबर को जगह नहीं दी गई. इसे लेकर सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. बाबर के चाहने वालों ने सवाल उठाया कि आखिर बाबर के साथ ऐसा अन्याय क्यों? इन सभी सवालों के बीच पूर्व क्रिकेटर और पाकिस्तान टीम के चयनकर्ता आकिब जावेद ने बड़ा बयान दिया है.
14 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आकिब जावेद ने बताया कि आखिर क्यों बाबर आजम को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज से बाहर रखा गया है. इसके अलावा उन्होंने टी20 विश्व कप 2026 में बाबर की बैटिंग पोजीशन में बदलाव को लेकर एक चौंकाने वाला बयान देकर सभी को हैरान कर दिया है.
आकिब जावेद ने झाड़ लिया पल्ला
आकिब जावेद ने बताया कि बाबर आजम फिलहाल इंजरी से जूझ रहे हैं और इसी कारण वे बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं बन पाए. इसके साथ ही वे नेशनल टी20 कप का भी हिस्सा नहीं बन पाए हैं.
टी20 विश्व कप 2026 के दौरान बाबर के बैटिंग ऑर्डर को लेकर उठे विवाद पर आकिब ने ‘शॉकिंग’ बयान देते हुए पल्ला झाड़ लिया. उन्होंने साफ किया कि प्लेइंग इलेवन कप्तान और कोच बनाते हैं, इसमें उनका कोई रोल नहीं था.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर ने क्या किया?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बाबर आजम ने पाकिस्तान के लिए निराशाजनक प्रदर्शन किया था. पहले मैच में वे नीदरलैंड्स के खिलाफ 15, यूएसए के खिलाफ 46, भारत के खिलाफ 5 और इंग्लैंड के खिलाफ 25 रन ही बना पाए थे. श्रीलंका के खिलाफ तो उन्हें प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था.
उनकी बैटिंग पोजीशन भी ऊपर-नीचे होती रही. बाबर एक समय पाकिस्तान के कप्तान, स्टार ओपनर और भरोसेमंद बल्लेबाज थे, लेकिन अब उनकी हालत खराब है. न तो फॉर्म साथ दे रही है और ऊपर से टीम मैनेजमेंट उन्हें बाहर का रास्ता दिखा रही है.
कैसे हैं बाबर आजम के आंकड़े?
कभी आईसीसी रैंकिंग में तीनों फॉर्मेट में शीर्ष पर रहने वाले बाबर पुरानी लय हासिल करने के लिए पिछले 2 साल से संघर्ष कर रहे हैं. जब उनके करियर पर नजर डालते हैं तो पता चलता है कि बाबर कितने बढ़िया बल्लेबाज रहे हैं. दाएं हाथ के इस ओपनर ने अब तक पाकिस्तान के लिए 61 टेस्ट मैचों में 4366 रन बनाए हैं, जबकि 140 वनडे मैचों में उन्होंने 6501 रन बनाए हैं. वहीं, 145 टी20 मैचों में उनके बल्ले से 4596 रन निकले हैं. वे पूरी दुनिया में टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं.
Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H
