सफेद आइलाइनर सच में एक अंडररेटेड ब्यूटी हीरो है. सही ट्रिक से लगाया जाए तो ये आंखों का पूरा लुक बदल देता है. बहुत से लोगों को इसके इस्तेमाल का सही तरीका नहीं पता होता, और वो पूरा मेकअप खराब कर लेते हैं. लेकिन अगर आप इसे सही तरीके से Apply करते हैं, तो ये आपने लुक को बहुत ही डिफाइन और आंखों को बहुत ही सुंदर बना देता है. तो आइए जानते हैं इसे कैसे लगाएं, कौन-कौन से ब्यूटी हैक्स अपनाएं और किन बातों का ध्यान रखें.

सफेद आइलाइनर लगाने के आसान तरीके

वॉटरलाइन पर लगाएं – आंखों की लोअर वॉटरलाइन पर सफेद आइलाइनर लगाने से आंखें तुरंत बड़ी और फ्रेश दिखती हैं. छोटी या थकी हुई आंखों के लिए ये ट्रिक बेस्ट है.

ब्राउन/ब्लैक लाइनर के साथ – ऊपर ब्लैक या ब्राउन लाइनर लगाएं और नीचे सफेद. इससे आंखों को डिफाइंड और ओपन लुक मिलता है.

कट क्रीज के लिए – आईशैडो लगाने से पहले क्रीज एरिया में सफेद लाइनर यूज करें. इससे आईशैडो के रंग ज्यादा पिगमेंटेड और शार्प दिखते हैं.

इनर कॉर्नर हाइलाइट – आंखों के इनर कॉर्नर में थोड़ा सा सफेद आइलाइनर लगाएं. ये आंखों को इंस्टेंट ब्राइटनेस देता है.

व्हाइट आइलाइनर के ब्यूटी हैक्स

आईशैडो बेस के रूप में – हल्के रंगों (पिंक, येलो, ब्लू) से पहले सफेद आइलाइनर लगाएं – कलर पॉप करेगा.

आइब्रो हाइलाइट – आइब्रो के नीचे पतली लाइन बनाकर ब्लेंड करें, आइब्रो तुरंत शार्प दिखेंगी.

नेल आर्ट ट्रिक – सफेद आइलाइनर से नेल डिज़ाइन ट्राय करें – क्विक और क्यूट.

लिप्स को ओवरलाइन करने के लिए – लिप लाइन के बाहर हल्का सा यूज़ कर ब्लेंड करें – लिप्स फुलर दिखते हैं.

जरूरी सावधानियां

  1. बहुत ज्यादा मोटी लाइन न बनाएं, वरना आंखें उल्टा छोटी लग सकती हैं.
  2. हमेशा क्रीमी और स्मूद फॉर्मूला चुनें, ताकि आंखों में जलन न हो.
  3. अगर आपकी आंखें बहुत सेंसिटिव हैं, तो पहले पैच टेस्ट करें.
  4. डेली यूज के लिए प्योर व्हाइट की जगह आइवरी या न्यूड व्हाइट ज्यादा नैचुरल लगता है.