गर्मियों में तरबूज खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि उस फल में बहुत ज़्यादा मात्रा में पानी होता है। इसलिए इसका सेवन आपको डिहाइड्रेशन से भी बचाता है। लेकिन सही तरबूज चुनना उतना ही जरूरी है। केमिकल से पकाए या रंगे गए तरबूज आपकी सेहत को नुकसान पहुँचा सकते हैं। और आजकल ऐसे फलों की बिक्री मार्केट में बहुत तेज़ी से हो रही है। आज हम आपको कुछ आसान तरीके बतायेंगे जिनसे आप नेचुरल और केमिकल वाले तरबूज की पहचान कर सकते हैं।

रंग (Color) पर ध्यान दें

नेचुरल तरबूज-अंदर का रंग हल्का लाल या गुलाबी होता है, और रंग एक समान नहीं होता।
केमिकल वाला तरबूज-बहुत ज्यादा चमकदार, गहरा लाल या असामान्य रूप से एक जैसा रंग दिखे तो सावधान रहें।

गूदे की बनावट (Texture)

नेचुरल तरबूज-गूदा थोड़ा दानेदार (grainy) और रसदार होता है।
केमिकल वाला तरबूज-गूदा बहुत चिकना और असामान्य रूप से सॉफ्ट लग सकता है।

पानी में टेस्ट

तरबूज का छोटा टुकड़ा पानी में डालें
नेचुरल तरबूज-पानी का रंग नहीं बदलेगा।
केमिकल वाला तरबूज-पानी हल्का लाल या गुलाबी हो सकता है (रंग मिलाया गया हो सकता है)।

स्वाद

नेचुरल तरबूज-मीठा और ताजगी भरा स्वाद।
केमिकल वाला तरबूज-स्वाद थोड़ा फीका या अजीब (कभी-कभी कड़वा) लग सकता है।

बीज देखें

नेचुरल तरबूज-बीज काले या भूरे और पूरी तरह विकसित होते हैं।
केमिकल वाला तरबूज-बीज अधपके, सफेद या बहुत छोटे हो सकते हैं।

बाहरी छिलका

नेचुरल तरबूज-छिलके पर हल्के-हल्के पीले धब्बे (field spot) होते हैं, जो जमीन पर पकने का संकेत हैं।
केमिकल वालातरबूज -बहुत ज्यादा चमकदार और बिना दाग वाला दिख सकता है।

क्यों खतरनाक हो सकता है केमिकल वाला तरबूज?

तरबूज में मिलाए गए केमिकल्स से पेट दर्द, उल्टी, फूड पॉइज़निंग या लंबे समय में अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

सुरक्षित रहने के टिप्स

1-हमेशा भरोसेमंद विक्रेता से खरीदें
2- कटे हुए तरबूज से बचें
3-खाने से पहले अच्छे से धोएं
4-शक होने पर सेवन न करें