क्रिकेट जगत के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के घर जल्द ही शादी की शहनाई बजने वाली है. उनके बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) जल्द ही सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok) से शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी के कुछ दिन पहले हाल ही में इस कपल ने जामनगर में भगवान गणेश का आशीर्वाद लिया है. इस मौके पर तेंदुलकर परिवार के अलावा अंबानी परिवार के लोग भी मौजूद थे.

जामनगर में गणेश मंदिर पहुंचकर लिया आशीर्वाद
बता दें कि मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम पर अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) और सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok) का भगवान गणपति बप्पा के दर्शन करते हुए एक वीडियो शेयर किया है. यहां सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) ने मुकेश और नीता अंबानी का आभार भी व्यक्त करते दिख रहे हैं.
सामने आए वीडियो में अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) और सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok) को गणेश मंदिर में पूजा करते और आशीर्वाद लेते देखा जा सकता है. वहीं, नीता अंबानी (Nita Ambani) ने दोनों को आशीर्वाद देते हुए उनके रिश्ते की सराहना की और उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है. उन्होंने कहा- मैंने अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को बचपन से हमारे स्कूल में पढ़ते और बढ़ते देखा है और अब तुम्हें जीवन की नई शुरुआत करते देखकर बेहद खुशी हो रही है.
मुंबई इंडियंस ने अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा- ‘कुछ रिश्ते हमेशा के लिए टिके रहते हैं. अर्जुन और सानिया को प्यार, सम्मान और जीवन भर के साथ की हार्दिक शुभकामनाएं, क्योंकि वे एक अद्वितीय रिश्ते की शुरुआत कर रहे है.’
5 मार्च को जामनगर में होगी शादी
रिपोर्ट्स के अनुसार, अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) और सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok) होली के दूसरे दिन यानी 5 मार्च को जामनगर में रिलायंस समूह के प्रतिष्ठित बंगले में शादी करने वाले हैं. दोनों ने पिछले साल अगस्त 2025 में एक निजी समारोह में सगाई किया था. दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं.
Arjun Tendulkar का क्रिकेट करियर
क्रिकेट करियर की बात करें, तो अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) ने अब तक IPL में मुंबई इंडियंस की टीम के लिए पांच मैच खेला है, जिसमें उन्होंने तीन विकेट हासिल किए हैं. IPL 2026 से पहले उन्हें 30 लाख रुपए में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने साथ जोड़ लिया है.
कौन हैं सानिया चंडोक और क्या करता है उनका परिवार
बता दें कि सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok) मुंबई के मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखती हैं. वो हमेशा लाइमलाइट से दूर रहती हैं. सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok) मुंबई में ही मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं. सानिया ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से बिजनेस मैनेजमेंट की डिग्री ली है. उन्होंने एक क्वालिफाइड वेटरनरी टेक्नीशियन हैं और 2024 में वर्ल्डवाइड वेटरनरी सर्विस से डिप्लोमा हासिल किया.
वहीं, सानिया चंडोक (Saaniya Chandhok) जाने-माने उद्योगपति रवि घई की पोती हैं, जो ग्रेविस ग्रुप के चेयरमैन हैं. उन्होंने मुंबई में मिस्टर पॉज पेट स्पा एंड स्टोर एलएलपी नाम से एक लग्जरी पेट केयर है, पालतू जानवरों के लिए यह फर्म 2022 में शुरू की गई थी. मुंबई में इसके दो आउटलेट हैं. घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है. उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है. मुंबई में भी इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है. साथ ही फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी के भी मालिक हैं. इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी (लो-कैलोरी आइसक्रीम ब्रांड) के मालिक हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


