पंजाब यूनिवर्सिटी (पीयू) और पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआई) की संयुक्त टीम सैटेलाइट डाटा से हर दिन पंजाब-हरियाणा में होने वाली आगजनी की घटनाओं पर निगरानी रख रही है। टीम के अनुसार बीते 23 से 29 सितंबर तक पराली जलाने के करीब 150 मामले सामने आ चुके थे। हरियाणा से ज्यादा पंजाब के किसान पराली जला रहे हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि धान की कटाई शुरू होने के साथ ही पराली जलाने की घटनाएं बढ़ रही हैं और अक्टूबर–नवंबर में इनकी संख्या और तेजी से बढ़ सकती है। पीजीआई से इस टीम का नेतृत्व सामुदायिक चिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डाॅ. रविंद्र खैवाल, जबकि पीयू का नेतृत्व पर्यावरण विभाग की डाॅ. सुमन मोर कर रही है। डाॅ. रविंद्र खैवाल ने बताया कि वर्ष 2021 की तुलना में इस वर्ष अब तक करीब 80 प्रतिशत मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।
डाॅ. खैवाल व डाॅ. सुमन ने बताया कि हमारी टीम बीते दस वर्षों से लगातार पराली जलाने के मामलों पर निगरानी रखने के लिए सैटेलाइट की मदद ले रही। बीते वर्षों के अध्ययन के मुताबिक पंजाब में पराली जलने का प्रतिशत हर वर्ष 80 से 85 प्रतिशत रहता है, जबकि हरियाणा में यह प्रतिशत 15 से 20 प्रतिशत रहता है। पंजाब में अमृतसर, गुरदास, पठानकोट समेत अन्य जिलों में सबसे अधिक पराली को जलाने के मामले सामने आते है। वहीं, हरियाणा के करनाल, सिरसा और हिसार जैसे जिले इसमें शामिल है।
हर वर्ष की तरह पंजाब-हरियाणा की पराली का धुआं चंडीगढ़ वासियों की परेशानी बढ़ाने वाला है। पराली के धुएं का शहर में नुकसानदायक असर दिखता है। विशेषज्ञों के अनुसार पराली और दीवाली के धुंए के कारण शहर में माह के अंक तक एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 पार पहुंच सकता है।

पराली के धुएं में जहर होता है। इस धुएं से आंख, नाक, गले व सांस की तकलीफ बढ़ने लगती हैं। चिकित्सकों के अनुसार बच्चों, बुजुर्ग, महिलाओं व छोटे बच्चों को पराली का धुआं बहुत नुकसान पहुंचाता है। इससे सांस लेने में तकलीफ, त्वचा की समस्या, आंखों में जलन और कैंसर जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।
- CG Morning News : मुख्यमंत्री साय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से करेंगे मुलाकात… कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक आज… IIIT का दीक्षांत समारोह, 553 छात्रों को मिलेगी डिग्री… पटना-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन आज से शुरू…
- बक्सर के युवाओं को रोजगार का बड़ा मौका, ITI कैंपस में जुटेंगी नामी कंपनियां, ऐसे होगा सिलेक्शन
- दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ: दिल्ली हाई कोर्ट: BCD चुनाव में 100% आरक्षण स्वीकार्य नहीं, दिल्ली में सभी संपत्तियों की रजिस्ट्री होगी पेपरलेस, DPS द्वारका फीस विवाद: दिल्ली हाईकोर्ट ने स्कूल को लगाई फटकार, केंद्र का दिल्ली को बड़ा तोहफा, अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वालों के लिए बड़ी राहत, Delhi-Dehradun Expressway: अब सिर्फ 2.5 घंटे में दिल्ली से देहरादून
- MP में अप्रैल महीने में आंधी-बारिश का दौर: आज 18 जिलों में पानी गिरने के आसार, यहां ओलावृष्टि का अनुमान
- ‘मैं शहबाज शरीफ और आसिम मुनीर को धन्यवाद…’ ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने अमेरिका-ईरान के बीच 2 हफ्ते के सीजफायर का क्रेडिट पाकिस्तान को क्यों दिया? जानें इस सीजफायर में पाक का क्या रहा रोल

