Chardham Yatra 2026: चारधाम यात्रा 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को यात्रा को पहले से अधिक सुरक्षित और सुगम बनाए जाने का निर्देश दिया है। जिसको लेकर युद्धस्तर पर काम जारी है।

यात्रा को लेकर 1350 डॉक्टरों की तैनाती

डीजी हेल्थ ने बताया कि चारधाम यात्रा 2026 को लेकर व्यवस्था दुरुस्त की जा रही है। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही है। यात्रा मार्ग पर 1350 डॉक्टरों की तैनाती की जाएगी। प्राइवेट और सरकारी डॉक्टर (Chardham Yatra 2026) सेवाएं देंगे। यात्रा मार्ग पर 25 मेडिकल रिलीफ पोस्ट बनेंगी। डॉक्टरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि हर श्रद्धालु अपने आध्यात्मिक सफर को स्वस्थ और सुरक्षित रूप से पूर्ण करे।

READ MORE: सुविधा और सुरक्षा पर सवालः उत्तर-पूर्वी राज्यों के युवाओं से CM धामी ने किया संवाद, जानिए छात्रों ने मुख्यमंत्री से ऐसा क्या पूछा…

बता दें कि 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरु होने वाली है। यात्रा के लिए अब तक 10 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं का पंजीकरण हो चुका है। यात्रा को व्यवस्थित बनाने के लिए शासन स्तर पर सारी तैयारियां की जा रही है। बीते दिनों आवास विभाग के सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने जनपद चमोली के गौचर, कर्णप्रयाग और चमोली में निर्माणाधीन और प्रस्तावित पार्किंग परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और सभी परियोजनाओं को तय समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए।