मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ते ही आगजनी की घटनाएं भी बढ़ गई है। प्रदेश के कई जिलों में आग लगने की घटनाएं सामने आई है। भोपाल और बैतूल में आग खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर स्वाहा हो गई। ग्वालियर में इलेक्ट्रिक वाहन जल गई। झाबुआ में जहां मोबाइल टावर में आग लग गई वहीं इटारसी में भोजनालय में आग लगने से सारा सामान जलकर खाक हो गया।

भोपाल जिले के ग्राम कुठार में गेहूं की खड़ी फसल में आग लग गई। आग से 15 एकड़ की फसल जलकर राख हुई है। ग्रामीणों ने हाथ से और ट्रैक्टर ट्राली से पानी लाकर किसी तरह आग बुझाई है। किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। शहर में EV वाहन में सड़क पर चलते समय अचानक आग लग गई। आग लगने की वजह पीछे बैटरी में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। EV वाहन किस कंपनी का है,यह साफ नहीं हो सका। आग लगने का वीडियो सामने आया है।

मोबाइल टावर में आग लगने से हड़कंप

नीलेश भानपुरिया, झाबुआ। जिले के रायपुरिया में शनिवार सुबह एक खेत में स्थित मोबाइल टावर में आग लगने से हड़कंप मच गया। टावर से उठती लपटें देख ग्रामीण और दुकानदार मौके पर जमा हो गए। इस घटना में टावर पर लगे विभिन्न कंपनियों के नेटवर्क उपकरण और कीमती केबल जल गए। पेटलावद से फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक नुकसान हो चुका था। 112 गांवों की जिम्मेदारी वाले रायपुरिया क्षेत्र में स्थाई फायर ब्रिगेड न होने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

मशीनर दुकान में रात में भड़की आग

शरद पाठक, छिंदवाड़ा। शहर के छोटा तालाब के पास तिलक मार्केट में मशीनरी टूल्स की दुकान रात में अचानक आग लग गई। धुएं का गुबार उठता देख मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है। आगे लगने की सूचना मिलते ही 3 फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची जिससे बड़ा हादसा टल गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

होटल में लगी आग, समय रहते पाया काबू

इन्द्रपाल सिंह, नर्मदापुरम। आज सुबह इटारसी रेलवे स्टेशन के सामने स्थित साईनाथ भोजनालय में आग लग गई। आसपास के दुकानदारों ने तत्काल आग की जानकारी नगर पालिका की फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड टीम द्वारा कुछ देर में आग पर नियंत्रण पाया। भोजनालय में आग लगने कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस जांच में जुट गई है।

गेहूं के खेत लगी आग, जान बचाकर भागे किसान

अमित पवार, बैतूल। जिले के शाहपुर ब्लॉक में आग ने ऐसा तांडव मचाया कि किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फिर गया। आग से बचाने खेतों में गए किसानों को भागकर जान बचानी पड़ी और चंद मिनटों में फसल राख हो गई। जिले भर में आज 8 अलग-अलग गांवों में लगी भीषण आग ने गेहूं और तुअर की खड़ी फसल को निगल लिया और अब किसान बेहाल हैं।
शाहपुर ब्लॉक के सांगवानी गांव में आग ने कहर बरपाया। यहां 13 किसानों की करीब 20 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। 300 क्विंटल गेहूं आग की भेंट चढ़ गया। सिलपटी गांव में 3 किसानों की 5 एकड़ में लगी गेहूं और तुअर की फसल जलकर राख हो गई। किसानों को लाखों का नुकसान हुआ है। राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर नुकसान का आंकलन कर रही है। किसान मुआवजे की आस लगाए बैठे हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m