Rajasthan News: कोटा की गोल्डन गर्ल अरुंधती चौधरी (Arundhati Choudhary) ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि रिंग में उनका कोई सानी नहीं है। दरअसल, गुरुवार की सुबह मंगोलिया से आई खबर ने पूरे देश को झूमने पर मजबूर कर दिया। एशियन मुक्केबाजी चैंपियनशिप के 70 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में अरुंधती ने कजाकिस्तान की तगड़ी बॉक्सर बख्येत सेईदिश को धूल चटाकर स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम कर लिया है।

मैदान में नहीं टिक पाई कजाकिस्तानी मुक्केबाज
बता दें कि 9 अप्रैल की सुबह से ही खेल प्रेमियों की नजरें इस महामुकाबले पर टिकी थीं। ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, रिंग में उतरते ही अरुंधती ने अपनी फुर्ती से कजाकिस्तान की बॉक्सर को बैकफुट पर धकेल दिया। अरुंधती के सधे हुए पंचों का विरोधी खिलाड़ी के पास कोई जवाब नहीं था। गौरतलब है कि जजों ने एकतरफा फैसला देते हुए अरुंधती को 5-0 से विजेता घोषित किया, जिसके बाद मंगोलिया के खेल मैदान में शान से तिरंगा लहरा उठा।
सेना की जांबाज खिलाड़ी हैं अरुंधती
मिली जानकारी के अनुसार, कोटा की महाबली स्पोर्ट्स एकेडमी से अपने सफर की शुरुआत करने वाली अरुंधती फिलहाल भारतीय सेना की टीम से खेलती हैं। उनके कोच अशोक गौतम ने बताया कि अरुंधती की यह जीत उनकी बरसों की तपस्या का फल है। इससे पहले वह जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। बुल्गारिया के स्ट्रैंड्जा मेमोरियल में सिल्वर मेडल हासिल किया था। अब तक उनके नाम आधा दर्जन से ज्यादा इंटरनेशनल गोल्ड दर्ज हो चुके हैं।
कोटा में दिवाली जैसा माहौल, अब नजरें ओलंपिक पर
इधर कोटा में जैसे ही जीत की खबर मिली, अरुंधती के घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। पिता सुरेश चौधरी और माता सुनीता चौधरी ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। पिता ने गर्व से कहा कि बेटी का अब अगला लक्ष्य सीधा ओलंपिक पदक है। जिला मुक्केबाजी संघ और कोटा के स्थानीय खिलाड़ियों में इस जीत को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- MP में कानून-व्यवस्था की बेहतर मॉनिटरिंग: वरिष्ठ अधिकारियों को मिला संभाग का प्रभार, जानें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी
- ‘अमेरिका के लिए मोहरा है पाकिस्तान’, सीजफायर पर अपनी पीठ थपथपा रहे शहबाज शरीफ को इजरायली राजदूत ने दिखाई औकात, कहा- ‘भरोसेमंद पक्ष नहीं’
- करोड़ों की संपत्ति वाला इंजीनियर गिरफ्तार: ओडिशा विजिलेंस की छापेमारी में आलीशान जिंदगी का खुलासा
- जेल से पहले रसूख का खेल! सट्टा केस में महापौर का भतीजा पकड़ाया, लेकिन जेल भेजने से पहले बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में VIP ट्रीटमेंट के आरोप
- दिल्ली विधानसभा में कार कांड के बाद अब ‘सुसाइड बम’ वाली धमकी, ईमेल में खालिस्तान का जिक्र, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

