Congress Candidates 2nd List: असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Elections) को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस ने दूसरी सूची में 23 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया है। इससे पहले कांग्रेस 42 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान की थी। इस तरह पार्टी अबतक कुल 65 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर चुकी है।
126 सीटों वाले असम विधानसभा के लिए कांग्रेस ने 15 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी है। कांग्रेस ने जो सीट सहयोगी दलों के लिए छोड़ी हैं उनमें प्लासबारी, गुवाहाटी सेंट्रल, मोरीगांव, गोरेश्वर और ब्रह्मपुर जैसे क्षेत्र शामिल हैं।
शनिवार देर रात कांग्रेस ने असम विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 23 उम्मीदवारों को दूसरी सूची जारी की, जिसमें पूर्व सांसद अब्दुल खालिक समेत प्रदेश इकाई के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पार्टी ने 15 सीट सहयोगी दलों के लिए छोड़ने का निर्णय लिया। पार्टी ने तीन मार्च को 42 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई का नाम भी शामिल था, जिन्हें जोरहाट से टिकट दिया गया है। पार्टी अब तक कुल 65 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।
किसको कहां से मिला टिकट
कांग्रेस उम्मीदवारों की दो सूची राज्य विधानसभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पहले जारी की गई हैं। प्रदेश में इस साल अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव संभावित है। पार्टी की ओर से घोषित उम्मीदवारों की दूसरी सूची के अनुसार, पूर्व सांसद खालिक को मंडिया विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। शांतनु बोरा को न्यू गुवाहाटी, नूरुल इस्लाम को श्रीजनगराम, डेविड फूकन को तिनसुकिया और बिपुल गोगोई को टिंगखोंग से टिकट दिया गया है।
विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान
बता दें कि जल्द ही 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान हो सकता है। चुनाव आयोग की टीम सभी 5 चुनावी राज्यों का दौरा खत्म कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक रविवार या सोमवार को चुनाव आयोग 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नेतृत्व में आयोग की टीम सभी राज्यो में जाकर चुनाव की तैयारियों का जायजा ले चुकी है। सबसे पहले आयोग की टीम असम और सभी आखिरी में पश्चिम बंगाल गई थी।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

